चायवाले की वजह से गई इतने लोगों की जान? अजीत पवार ने किया खुलासा
महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार की शाम को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार की शाम को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की झूठी अफवाह फैल गई। जिसकी वजह से ट्रेन से जा रहे कुछ यात्री इतना डर गए कि वह चलती ट्रेन से ही कूद गए।
इसी बीच साथ की पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। ट्रेन से कूदने वाले काफी लोग कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो गई। सुचना के अनुसार, 30 से 40 लोग ट्रेन से कूद गए थे। यह घटना जलगांव की पाचोरा तहसील के परधाडे गाव के पास का है।
वरिष्ठ रेल अधिकारी ने सुचना दी कि ‘पुष्पक एक्सप्रेस के एक डिब्बे के अंदर ‘हॉट एक्सल’ या ‘ब्रेक-बाइंडिंग’ की वजह से चिंगारी उठी, जिससे कुछ यात्री घबरा गए। और उन्होंने जंजीर खींची और उनमें से कुछ पटरी से नीचे कूद गये। उसी समय बगल के ट्रैक से दूसरी ट्रेन गुजर रही थी।’
अजित पवार ने बताया कि यह अफवाह दो व्यक्तियों उधल कुमार और विजय कुमार ने दी थी। दोनों एक चाय वाले की बात में आए। सबसे पहले चाय वाले ने यह कहा कि ट्रेन में आग लगी है। इसके बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी हो गयी। उस चायवाले ने खुद ही चेन खींच दी। जब ट्रेन धीरे हुई तो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे।
13 मृतकों में 10 की हुई पहचान
डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि मारे गए 13 में से कुल 10 लोगो की शिनाख्त हुई है जबकि तीन मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों की कुल संख्या 10 है, जिनमें से 8 पुरुष हैं जबकि दो महिलाएं हैं और उनका जलगांव के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।









