Sonipat Fire: फिरोजपुर बांगर में पेंट फैक्ट्री में लगी आग, चपेट में कई फैक्ट्रियां
फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक को पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते साथ दो

फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक को पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते साथ दो और फैक्टरियों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के बाहर ताज इंटरप्राइजेज का बोर्ड था, पर फैक्ट्री मालिक के बारे में अभी कोई सुचना नहीं प्राप्त हुई है।
तेज धमाकों के साथ फटे केमिकल से भरे ड्रम
जानकारी प्राप्त होने पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां वहां पर गयी और घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फैक्ट्री में रखे हुए केमिकल से भरे ड्रम आग की चपेट में आने की वजह से तेज धमाकों के साथ फटते रहे, जिससे आग और ज्यादा भीषण हो गई। आसमान में दूर तक धुएं का गुबार उठता रहा, जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।
औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप
यह 14 दिनों के भीतर क्षेत्र में आगजनी की दूसरी बड़ी हादसा है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आग की वजह फैक्ट्री में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान की उम्मीद है।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।









