Sonipat: गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने खाया जहर, हुई मौत

गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से जान दे दी। गंभीर स्थिति में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था,

गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से जान दे दी। गंभीर स्थिति में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मृत्यु हुई। जिसके बाद मौके पर आयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की देख रेख कर रही है।

गांव जठेड़ी के निवासी गैंगस्टर काला जठेडी की मां कमलेश घर पर ही जहर खा लिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जहर पीने की वजह जानने में पुलिस जुटी। फिलहाल गैंगस्टर तिहाड़ जेल में बंद था। काला जठेडी की हाल ही में लेडी डॉन अनुराधा से विवाह किया था। काला जठेड़ी फिलहाल राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद है।

काला जठेड़ी पर 30 से ज्यादा मुकदमे
उस पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से अधिक मामले दर्ज है। इनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामले मौजूद है। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पकड़ा था। उस पर पुलिस ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट हुआ है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!