दीवाली से पहले हुआ ऐसा धमाका, कांप उठेंगे लोग, 150 से ज्यादा घायल

केरल में सोमवार की देर रात को नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में उत्सव के चलते पटाखा जलने की वजह से हुई दुर्घटना में 150 से ज्यादा

केरल में सोमवार की देर रात को नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में उत्सव के चलते पटाखा जलने की वजह से हुई दुर्घटना में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा कि घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

यह हादसे जूत्तामबलम वीररकवु मंदिर में सोमवार आधी रात के बाद हुई थी. इस के चलते मंदिर में 500 से ज्यादा लोग पारंपरिक थेय्यम महोत्सव में मौजूद होने के लिए आए हुए थे.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना का कारण

इस हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, “यह हादसा तब हुआ जब पटाखों से उठी चिंगारी मंदिर के एक कमरे में रखे हुए बाकि अन्य पटाखों पर गिर गई, जिससे विस्फोट हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, एक युवक की हालत नाजुक है और आठ गंभीर रूप से घायल हो गया. कुल मिलाकर 154 लोग इस विस्फोट में घायल हुए हैं. इनमें से 97 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं.

जानकरी के मुताबिक, मंदिर प्रबंधन ने त्योहार के लिए लगभग 25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे, जो मंगलवार रात को समाप्त होना था. इस मामले में घायल एक युवती ने कहा कि चिंगारी पटाखों के कमरे में गिरते ही सब लोग भागने लगे. उसने कहा, मैं और कुछ बाकि लोग गिर पड़े और हमें चोटें आईं, पर मेरी बहन सुरक्षित बच गई.

विधायक एम. राजगोपाल ने जताया दुख

स्थानीय विधायक एम. राजगोपाल ने इस मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जिला कलेक्टर से बात की. उन्होंने बताया कि पटाखे हल्के थे, लेकिन चिंगारी दूसरे पटाखों पर गिर गई, जिससे हादसा हुआ. कासरगोड सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा कि आधी रात के बाद त्योहार का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन ने पटाखे फोड़ने के लिए जरुरी लाइसेंस नहीं लिया था.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!