नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष की सजा, जानिए पूरा मामला

न्यायालय में सुनवाई के वक्त पेश किए गए गवाहों को मद्देनजर रखते हुए कोर्ट ने आरोपी को उक्त सजा से दंडित किया।

जबलपुर की पॉक्सो की विशेष न्यायालय ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले विक्रम राजपूत नामक आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और तीन हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। कोर्ट ने पीड़िता को कुल दो लाख रुपये की प्रतिकर राशि देने के भी आदेश दिए हैं।

कोर्ट को अभियोजन पक्ष की तरफ से बताया गया कि 18 जून वर्ष 2019 को पीड़िता की मां ने जबलपुर के माढ़ोताल थाने में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी होने की कंप्लेंट दर्ज कराई थी। फिर 19 जून को बच्ची को दस्तयाब करते हुए पुलिस ने मेडिकल जांच कराया और फिर इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को दिए गए अपने बयानों में बताया कि विक्रम नामक आरोपी उसको पहले तो बुआ के घर संग्रामपुर लेकर गया और फिर उसे एक रूम में बंद कर दिया और फिर एक वैन में अभियुक्त के परिवार वाले बच्ची को बांदकपुर ले गए। जहां पर अभियुक्त के परिवार वालों ने नाबालिग का विवाह कर दिया था।

विवाह के बाद आरोपी उसे काटेगांव में ले गया था और फिर अपने घर के एक रूम में उसके संग जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए थे। न्यायालय में सुनवाई के वक्त पेश किए गए गवाहों को मद्देनजर रखते हुए कोर्ट ने आरोपी को उक्त सजा से दंडित किया।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट होने की आशंका

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!