देश में बनी सबसे पहली Steel के कचरे से Road, तारकोल की सड़कों से है बहुत अलग

देश में पहली बार स्टील की सड़क बनाई गई है, साथ ही यह सड़क गुजरात के सूरत में हजीरा इंडस्ट्रीयल एरिया में बनाई गई है

देश में बहुत से निर्माण किए जा रहे है जिससे लोगों को सुविधाएं मिल सके और वह बिना किसी दिक्कतों के अपने स्थानों पर पहुंच जाए। लेकिन इसी के साथ सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि टेक्नोलॉजी कि मदद से सुविधाओं में और नए निर्माण कर सके। ऐसी ही योजना देश कि सरकार द्वारा कि गयी है जिसमे पूरी सड़क को स्टील से बनाया गया है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि देश में पहली बार ऐसा प्रयोग किया गया है जहां स्टील की सड़क बनाई गई है। साथ ही यह सड़क गुजरात के सूरत में हजीरा इंडस्ट्रीयल एरिया में बनाई गई है और अगर आप यह सोचते है कि इसके लिए कोई स्टील की चादर बिछाई गई होगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसका निर्माण देश भर में स्टील प्लांट से निकलने वाले कचरे से बनाया गया है। यह इसलिए किया गया क्योकि देश में हर साल अलग-अलग स्टील प्लांट से करीब 19 मिलिनय टन कचरा (steel waste) निकलता है। हालात ये हो गए हैं कि स्टील के कचरे के पहाड़ जैसे कई ढेर लग गए हैं। जिसको इस्तेमाल कर यह निर्माण किया गया हैं।

हालाँकि, बहुत सी रिसर्च के बाद सिर्फ एक किलोमीटर लंबी सड़क ही बनाई गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सबकुछ ठीक रहा तो भविष्य में देश में हाईवे और सड़क आदि बनाने के लिए स्टील कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका यही फायदा होगा कि नए निर्माण कार्य लोगों के लिए बनाये जायेंगे साथ ही स्टील के कचरे से भी निजात मिल सकेगी।

बता दें कि इस पूरे प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) सहित इस्पात मंत्रालय और नीति आयोग की सहायता से तैयार किया गया है। यह परियोजना भारत सरकार के वेस्ट टू वेल्थ और स्वच्छ भारत अभियान से भी जुड़ी है।

Tax Partner
ये भी पढ़े: दिल्ली में DTC बस में सफर करना होगा महंगा? प्राइवेट हाथों में देने की योजना

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!