मां को नहाते वक्त बेटे ने कही ऐसी बात, पिता ने चाकू घोंपकर की हत्या
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक बाप ने अपने बेटे की चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। बता दें, यह हादसा नहाने को

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक बाप ने अपने बेटे की चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। बता दें, यह हादसा नहाने को लेकर हुए झगड़े के चलते हुआ।
जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीन की पत्नी नहा रही थी। सलमान नट (32) ने नहा रही अपनी मां से बोला जल्दी करो, क्या पूरी रात तुम्हीं नहाओगी। इसी बात को लेकर बाप बेटे में कहासुनी हुई। तैश में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखे चाकू को सलमान के पेट में घोंपा।
घायल सलमान को घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत बता दिया।
मृतक 4 भाइयों में से सबसे बड़ा था। हादसे के बाद से उसकी मां ताहिरा तथा पत्नी अफसाना सहित पुरे घरवाले शोक में डूबे हुए है। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।









