सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना करने वाले को लगाई फटकार, कहा- आपने भरोसे को तोड़ा
पीठ ने व्यक्ति की ओर से पेश वकील से कहा कि ऐसी कई घटनाएं हुई जिससे साबित होता है कि आपके मुवक्किल ने भरोसे को तोड़ा।

उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2004 से अमेरिका के निवासी व अपने बच्चे को इंडिया वापस लाने में असफल रहने के लिए दीवानी अवमानना के दोषी ठहराए गए व्यक्तिसे कहा कि उसने न्यायालय के” भरोसे को तोड़ा है” कि लोग विदेश यात्रा की अनुमति मिलने के बाद वापस आ जाएंगे। सजा के मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति ए एस ओका की पीठ ने कहा कि उसे व्यक्ति के आचरण के कारण उस पर विश्वास नहीं है।
शीर्ष अदालत ने 16 जनवरी के अपने आदेश में व्यक्ति को दीवानी अवमानना का दोषी ठहराते हुए कहा था कि उस महिला द्वारा दायर अवमानना याचिका एक दुर्भाग्यपूर्ण वैवाहिक विवाद का परिणाम था, जिससे उसने 2007 में विवाह किया था और महिला को उसके 12 वर्ष के पुत्र का संरक्षण देने से वंचित कर दिया गया। जबकि वह 11 मई, वर्ष 2022 के आदेश के मुताबिक इसकी पूरी हकदार है।
बुधवार को सजा के पहलू पर दलीलें सुनते हुए पीठ ने व्यक्ति की ओर से पेश वकील से कहा कि ऐसी कई घटनाएं हुई जिससे साबित होता है कि आपके मुवक्किल ने भरोसे को तोड़ा। पीठ ने कहा कि वह व्यक्ति भारत में अदालती कार्यवाही से दूर रहा और लगातार झूठ बोलता । विदेश जाने की अनुमति पर आपने हमारे उस विश्वास को काफी नुकसान पहुंचाया।
बम होने की फर्जी कॉल करने वाले को हिरासत में लिया
पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फोन करके परिसर में बम रखे होने का दावा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बुधवार सुबह के वक्त ऐसी कॉल आने के बाद सुरक्षा अधिकारियों में काफी हड़कंप मच गया था। लेकिन, गहन जांच करने के बाद यह जानकारी फर्जी निकली। मामले में हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एक लैंडलाइन नंबर पर सुबह के वक्त आए फोनकॉल में हवाई अड्डा परिसर में बम होने की सूचना दी गई थी। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सूचना के आधार पर हवाई अड्डा बम धमकी आकलन समिति ने इसका विश्लेषण किया और इसे विशिष्ट नहीं पाया। पूरे टर्मिनल भवन, पार्किंग क्षेत्र व कार्यालय भवन की सुरक्षा बलों ने काफी अच्छे से तलाशी जांच की, लेकिन कोई भी बम या फिर संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
ये भी पढ़े: आवारा कुत्तों ने 11 वर्षीय बच्चे को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतारा, जानिए पूरा मामला










