भारत की ये Electric Cars, फुल चार्ज में चलेगी 450KM, दाम जान के रह जाएंगे हैरान

अगर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत पाना चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक कार का विकल्प आपके लिए है। आइये बताते है आपको इन कार के बारे में

अगर आप पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत पाना चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक कार का विकल्प आपके लिए है।

सरकार इलेक्ट्रिक कारों पर भी सब्सिडी दे रही है और इसी कारण इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है। भारत में कई कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है और दूसरी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आइये बताते है आपको भारत में उपलब्ध किफायती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में :-

Tata Tigor EV

tata tigor ev

टाटा टिगॉर ईवी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.24 लाख रुपये से लेकर 13.39 लाख रुपये तक है। यह कार ग्लोबल एनसीएपी द्वारा परीक्षण कि जाने वाली पहली ईवी है और क्रैश टेस्ट में इसने 4-स्टार की रेटिंग हासिल की है।

फास्ट चार्जर द्वारा चार्ज किये जाने पर इसकी बैटरी को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है और कंपनी का दावा है कि इस कार को एक बार चार्ज करने पर 305 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।

Tata Nexon EV

tata nexon ev

टाटा मोटर्स की एक इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV, वर्तमान में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक वाहन है। इसके आने से कॉम्पैक्ट SUVs का आकर्षण बढ़ गया है।

ग्लोबल एनसीएपी द्वारा 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली टाटा नेक्सन भारत में निर्मित पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 14.79 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है। इस कार की रेंज 312 किमी तक है।

MG ZS EV

mg zs ev

हाल ही में भारत में MG Motor ने अपनी एक मात्र इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। ये कार 461 किलोमीटर की सिद्ध रेंज के साथ एक बेहतर बैटरी पैक करता है और यह कार दो वेरिएंट में उपलब्ध है। MG ZS EV 7 सेकेंड से भी कम समय में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 22 लाख रुपये से लेकर 25.88 लाख रुपये तक है।

Tez Tarrar App

यह भी पढ़े: 200 किलोमीटर की रफ़्तार से दौड़ेगी ट्रैन 2.5 घंटे में दिल्ली से लखनऊ का सफर होगा पूरा

Tez Tarrar News

Yash Hasani

यश हासानी तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार कार्य कर रहे है और इनका मानना है कि एक पत्रकार समाज के लोगो से बात कर उनकी बात को सबके सामने… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!