ट्रेंडिंगदेश

सिंगल यूज प्लास्टिक से बने इन आइटम्स पर आज से लगा बैन, देखें लिस्ट

पर्यावरण पर प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव पर रोक लगाने के लिए सरकार ने आज से देशभर में सिंगल- यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी है।

पर्यावरण पर प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव पर रोक लगाने के लिए सरकार ने आज से देशभर में सिंगल- यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी है।

ऐसें में सरकार के इस फैसले के बाद अब प्लास्टिक से बनी कई चीज़ो की बिक्री बंद हो जाएगी। इसी को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी की है, जिनपर रोक लगा दी गई है। 

दरअसल, सरकार का ये मानना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के  इस्तेमाल पर बैन लगाने से इसके कचरे की मात्रा कम हो जाएगी। इसकी वजह ये है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को री- साइकिल करना काफी मुश्किल और खर्चीला होता है।

साथ ही इसका अधिकांश हिस्सा किसी ना किसी रूप में वापस से पर्यावरण में चला जाता है, जिसेस प्रकृति को काफी नुकसान होता है। 

आपकों बता दे कि भारत में रोज 26 हजार टन प्लास्टिक कचरा निकलता है, जिसमें सिर्फ 60 फिसदी ही जमा किया जाता है।  साथ ही बाकी 40 फिसदी कचरा नदी और नाली में पड़ा मिलता है। 

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने लिस्ट को जारी करते के साथ ही इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए है। इसी के साथ मंत्रालय ने कहां है कि अगर कोई भी व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले पर पांच हजार प्रतिदि के हिसाब से जुर्माना लग सकता है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी कर प्लास्टिक से बनी 19 चीज़ो पर बैन लगाया है

  1. प्लास्टिक कैरी बैग
  2. प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स 
  3. गुब्बारे के लिए प्लास्टिक स्टीक
  4. कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम स्टीक
  5. प्लास्टिक के झंडे
  6. थर्माकोल
  7. प्लास्टिक की प्लेट
  8. प्लास्टिक के कप
  9. प्लास्टिक के गिलास
  10. प्लास्टिक के कांटे
  11. प्लास्टिक के चम्मच
  12. चाकू
  13. स्ट्रॉ
  14. प्लास्टिक ट्रे
  15. मिठाई के डिब्बों को रैप और पैक करने वाली फिल्म
  16. इन्विटेशन कार्ड
  17. सिगरेट के पैकेट
  18. 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक या पीवीसी बैनर
  19. स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज)

जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने फिलहाल FMCG सेक्टर को इस बैन से छूट दी है। 

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: जुलाई महीने की शुरुआत में हुई सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट, जानिए पूरी लिस्ट

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम आदमी की समस्याओ को इन्होने अपने सवालो द्वारा पूछताछ करके चैनल तक पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button