पटना से दिल्ली हुआ ये ExpressWay कनेक्ट, बिना रुके पहुंचे लखनऊ और दिल्ली

पटना से लखनऊ के रास्ते दिल्ली जाने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा, इसके लिए केंद्र सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को मंजूरी प्रदान कर दी है

देश में बहुत से निर्माण किये जा रहे है जिसके चलते लोगों को सुविधाएं मिल सके। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा नए Expressway के निर्माण किये जा रहे है जिससे यात्रियों का सफर आसान हो और समय से अपने स्थानों में पहुंच सके। इसी के चलते जल्द ही दिल्ली से पटना कनेक्ट एक्सप्रेसवे हो रहा है जिससे यात्रियों को बहुत सुविधा मिलेगी। जानिए पूरी खबर

बता दे की पटना से लखनऊ के रास्ते दिल्ली जाने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 17 किमी लंबे बक्सर ङ्क्षलक को मंजूरी प्रदान कर दी है, यह सड़क फोर लेन में बनेगी और पूरी तरह से ग्रीन फील्ड होगी। साथ ही इसके बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद ट्वीट कर इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के बारे में जानकारी दी है।

इतना ही नहीं भरौली के बाद गंगा पुल के रास्ते बक्सर पहुंचने के बाद पटना को बक्सर-पटना फोर लेन के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस से सीधी संपर्कता मिल रही है और उसके बाद बक्सर-पटना फोर लेन सड़क आरा होते हुए नए एलायनमेंट के साथ पटना आ रही है जिसका निर्माण कार्य चल रहा है।

लग रही है इतनी लागत

ऐसे में इसकी लागत की बात करे तो इस प्रोजेक्ट में नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बक्सर लिंक के निर्माण पर 618 करोड़ रुपए खर्च होंगे और बताया की जल्द ही इस प्रोजेक्ट का काम शुरू होगा। इसको बनने में दो साल लग सकते है।

कलीमउद्दीनगर से भरौली के बीच ग्रीन फील्ड सड़क

साथ ही बता दें की पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का बक्सर लिंक कलीमउद्दीन नगर से आरंभ होगा और बक्सर के गंगा पार भरौली तक आएगा जिसमे कुल 17 किमी की सड़क फोर लेन में बनकर आएगी। उसके लिए भरौली से बक्सर के लिए पहले से गंगा पर एक पुल है और एक नए पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसे पूर्वांचल एक्सप्रेस को बक्सर की सीधी संपर्कता मिल रही।

Tez Tarrar Appये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!