औरत के लिए पागल हुआ था ये मुगल बादशाह, खून खराबे पर भी उतारू

एक बार एक मुगल बादशाह ने अपने फौजदार का कत्ल सिर्फ इसलिए करवा दिया था, क्योंकि वो उसकी बीवी को पाना चाहता था।

मुगल इतिहास की कई ऐसी काली कहानियां हैं जिसमें महिलाओं की वजह से खून-खराबा हुआ है। ऐसें में मशहूर मुगल हरम की जब भी बात होती है तो लोग ज्यादातर अकबर की बात करते हैं, लेकिन इस हरम से हटकर आगे भी बहुत कुछ है।

एक बार एक मुगल बादशाह ने अपने फौजदार का कत्ल सिर्फ इसलिए करवा दिया था, क्योंकि वो उसकी बीवी को पाना चाहता था। सिर्फ इतना ही नहीं मुगल बादशाह ने उस खूबसूरत महिला से बाद में शादी भी कर ली थी।

इतिहास की माने तो मुगल बागशाह का फौजदार को मरवाने का मक्सद ही सिर्फ उसकी बेगम से शादी करना था। अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर वो मुगल बादशाह कौन था?

तो आपकों बता दे कि खूबसूरत महिला से शादी करने के लिए उसके पति का कत्ल करवाने वाला मुगल बादशाह और कोई नहीं बल्कि अकबर का बेटा जहांगीर था, जहांगीर को लोग सलीम के नाम से भी जानते है।

जानकारी के अनुसार, जहांगीर ने नूरजहां से शादी की थी और ऐसा करने के लिए उसके शोहर को मरवा दिया था। दरअसल, नूरजहां का नाम पहले मेहरून्निसा था। 

आपकों बता दे कि मेहरून्निसा अकबर के दोस्त ग्यासबेग की बेटी थी। वो तेहरान के रहने वाले थे, आज के समय में तेहरान ईरान की राजधानी भी हैं। वहा पर खराब हालात के कारण ग्यासबेग भारत आए थे और उस समय अकबर ने काबुल का दीवान बना दिया था।

बताया जाता है कि उनकी बेटी मेहरून्निसा काफी सुंदर थी। जहांगीर बादशाह बनने से पहले ही उनके लिए पागल थे। लेकिन उन दोनों की शादी नहीं हो पाई। उस समय मेहरून्निसा की शादी अलीकुली खां से कर दी गई थी, जिसे बाद में शेर अफगान की अपाधि भी मिली थी। 

दरअसल, सन 1611 में जब जहांगीर ने महरून्निसा को देखा था तो तब वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाया था और उसने उनसे शादी कर ली थी।  

Accherishtey

ये भी पढ़े: शुरू होगी सस्ती हवाई यात्रा, पूरी जानकारी सुनकर खुश हुए यात्री

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!