ई-सिगरेट के बिक्री-भंडारण करने वालों की अब ख़ैर नहीं, स्वास्थ्य विभाग ने दिया नोटिस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई-सिगरेट के खिलाफ एक बार फिर से बहुत सख्त रुख अपनाया है। और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी ये ऑनलाइन....

बता दें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई-सिगरेट के खिलाफ एक बार फिर से बहुत सख्त रुख अपनाया है। और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी ये ऑनलाइन और तंबाकू की दुकान पर अब ये आसानी से भी मिल जाता है, और इस पर रोक लगाने के लिए अब मंत्रालय ने भी नोटिस जारी किया है।

यह नोटिस ई-सिगरेट के निर्माण, विज्ञापनों और बिक्री पर भी सख्ती दिखाते हुए उन्हें अब रोकने का भी आदेश देता है। बता दें भारत सरकार ने 2019 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का निषेध अधिनियम 2019 में लागू किया था। इस अधिनियम लागू करने का उद्देश्य केवल ई-सिगरेट के सभी उत्पादन, आयात, निर्यात, परिवहन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, वितरण और विज्ञापन को भी रोकना था।

बता दें सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर सभी उत्पादकों, निर्माताओं, निर्यातकों, आयातकों, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों, कोरियर सहित ट्रांसपोर्टरों, वितरकों, विज्ञापनदाताओं, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों, दुकानदारों/खुदरा विक्रेताओं आदि को अब चेतावनी भी दी है। और इसके वितरण, विज्ञापन और भंडारण एक दंडनीय अपराध भी है।

और इसके आदेश का उल्लंघन करने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा नाबालिग बच्चों को भी ये आसानी से दुकानदार ई-सिगरेट उन्हें बेच देते हैं। अब देश के युवा को इस नए जहरीले लत से बचाने के लिए अब प्रतिबंध भी लगाया जा रहा है।

साथ ही बाजार में गैर ब्रांडेड चीनी ई-सिगरेट भी भरे हुए हैं, जो की स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक भी है। बता दें कानून का असर पहले तो काफी कमजोर रहा, लेकिन एक बार फिर से सख्ती करके इस ई-सिगरेट के प्रति अब अच्छे से नकेल कसी जा रही है।

Accherishtey यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई फरारी की सबसे पावरफुल सुपरकार, केवल 2.9 सेकंड में100 Kmph की रफ्तार

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!