तीन बच्चों की पानी के टैंक में गिरने से मौत, माँ की हालत गंभीर
हरियाणा से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, जिले के खेड़ला गांव में तीन बच्चों की घर में ही बने पानी टैंक में

हरियाणा से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, जिले के खेड़ला गांव में तीन बच्चों की घर में ही बने पानी टैंक में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। दूसरी तरफ बच्चों को बचाने के लिए टैंक में कूदी मां की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। जो शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में अब जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। इस पुरे हादसे से गांव में मातम छाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित के घरवालों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी, पुलिस इस पुरे मामले की जांच में लगी हुई है। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, खेड़ला गांव का आरिफ ट्रक मिस्त्री है। वो किसी कार्य के चलते दिल्ली गया हुआ था। उसके तीन बच्चे जो की 10 साल की शबाना, 8 वर्षीय साद और 4 माह का इकरार घर में बने पानी के टैंक में गिर गए। परिवार वालो के अनुसार, जब बच्चों की मां को इस बात का पता लगा तो वो उन्हें बचाने के लिए टैंक में कूद गई। पर तब काफी देर को चुकी थी।
पड़ोसी उसकी आवाज सुनकर पानी से उसे निकालने आए, तब तक तीनों बच्चों की मौत हो गयी थी और महिला को पड़ोसियों ने गंभीर हालत में उसे टैंक से बहार निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी खबर जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, बच्चों की मां शकुनत अपने घर में बच्चों के साथ अकेली थी। उसका एक 12 वर्षीय लड़का शोएब स्कूल में पढ़ने के लिए गया हुआ था और उसके तीन बच्चे घर पर ही थे। वो मां सहित पानी के टैंक में कैसे गिरे पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है।
पुलिस को अभी कोई सुचना नहीं मिली है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी। दिल्ली से आए ट्रक मिस्त्री आरिफ को जैसे ही इस पुरे मामले के बारे में पता लगा तो वह बेहद फूट-फूटकर रोने लगा। उसने रोते हुए बोला कि अब किसके सहारे रहूंगा। मेरे मासूम तो चले गए।
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










