एक ही परिवार के तीन लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

हुनमांथा गौड़ा ने कुल 25 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन के चलते बैंक अधिकारियों से बचने के लिए वह अपनी पत्नी और बेटी संग किसी दूसरे स्थान...

हावेरी जिले के तोंडुर गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे की, एक ही परिवार के कुल तीन लोगों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने बेटी के विवाह के लिए 25 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसे वह अब चुका नहीं पा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।मृतकों की पहचान 54 वर्ष के हनुमांथा गौड़ा पाटिल, 50 वर्ष की उनकी पत्नी ललिता, और 22 वर्ष की उनकी विवाहित बेटी नेत्रा के रूप में पुलिस ने दी। मृतक हनुमांथा गौड़ा पाटिल की बेटी का आठ महीने पहले ही विवाह हुआ था।

इस मामले में एसपी शिवकुमार गुनरे के अनुसार हुनमांथा गौड़ा ने कुल 25 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन के चलते बैंक अधिकारियों से बचने के लिए वह अपनी पत्नी और बेटी संग किसी दूसरे स्थान पर रह रहा था। एसपी शिवकुमार गुनरे ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि तीनों ने आत्महत्या की। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

वड़ोदरा में दो गाड़ियों की आपस में टक्कर, दो बच्चे सहित एक ही परिवार के कुल पांच लोगों की मौत

गुजरात के वड़ोदरा इलाके में दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। घटना में एक दो बच्चों सहित एक ही परिवार के कुल पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। इस मामले की जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: पीने के शौकीन जान ले जरुरी खबर, मार्च में नहीं मिलेगी दिल्ली के रेस्टोरेंट में शराब!

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!