दिल्ली से वैष्णो देवी तक होगा सफर आसान, नया Expressway बनेगा दिल्ली से कटरा

इस एक्सप्रेसवे कि लम्बाई कि बात करे तो यह 397 km है जिसमे कुल खर्चा 12 हज़ार 915 करोड़ होने वाला है। वही हरियाणा इस एक्सप्रेसवे कि लम्बाई 135 KM है

दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाले सफर के लिए अब नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है जिस से आप दिल्ली से सीधा कटरा का सफर आसानी से तय कर सकते है। जानिए कैसे

आपको बता दे की थोड़े ही दिन पहले Fourlane Greenfield Expressway द्वारा दिल्ली से कटरा ताल जाने का दूसरे पैकेज का ऐलान किया था, और अगर बात करे पहले पैकेज की तो वो भी शुरू हो चूका है जो हरियाणा से रोहतक ज़िले तक है। साथ ही कटरा एक्सप्रेसवे की शुरुआत जसौर खेड़ी गाँव के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस से होगी लेकिन काम अभी रुका हुआ है क्योकि मिट्टी ना होने की वजह से काम अभी धीरे चल रहा है मगर उम्मीद है की जल्द ही जसौर से भी एक्सप्रेस वे का काम शुरू हो जाएगा।

इस एक्सप्रेसवे कि लम्बाई कि बात करे तो यह 397 km है जिसमे कुल खर्चा 12 हज़ार 915 करोड़ होने वाला है। वही हरियाणा इस एक्सप्रेसवे कि लम्बाई 135 KM है और KMP ( Western Peripheral Expressway ) के जसौर से लेकर कटरा तक इसकी लंबाई 600 किमी बताई जा रही है।

हालाँकि कि इसके पहले का पैकेज 34 किमी लंबा होगा जिसमें 1053.34 करोड़ खर्च होंगे और दूसरा पैकेज 28.800 किमी लंबा होगा जिसमें 858.41 करोड़ खर्च होंगे। साथ ही 2 हज़ार करोड़ रूपये खर्च जींद से आगे पंजाब बार्डर तक इस एक्सप्रेस वे का कार्यभार PIU भिवानी को दिया गया है।

दिल्ली सरकार भी यही चाहती है कि NHI भी दिल्ली की सीमा पर बनने वाले अर्बन एक्सटेंशन रोड तक कटरा एक्सप्रेस वे का विस्तार करने कि सोच रही है ताकि कटरा एक्सप्रेस वे को सीधे दिल्ली से जोड़ा जा सके।

Hair Crown Salon
ये भी पढ़े:  CNG के लगातार बढ़ते दामों से अब मंहगी होगी ओला- उबर की सवारी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!