भारत में महज 26 दिनों के अंदर पहाड़ों में बना डाली सुरंग
भारत में महज 26 दिनों में पहाड़ों के अंदर सुरंग बना दी गई है। त्रषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक रेलवे मार्ग का काम तेजी से हो रहा है।

क्या आप जानते हैं कि भारत में महज 26 दिनों में पहाड़ों के अंदर सुरंग बना दी गई है। बता दें कि उत्तराखंड में त्रषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक रेलवे मार्ग का काम तेजी से हो रहा है। यह प्रोजेक्ट 16 हजार 216 करोड़ रूपये में बनाया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट में शिवपुरी से ब्यासी तक की एक किलोमीटर की सुरंग महज 26 दिन में तैयार हो गई। वही इसके साथ भारत में एक कीर्तिमान रच दिया है।
आपको बता दें कि इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी L&T की तारीफ की। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के साथ कंपनी L&T ने कठिन परिस्थितियों में भी केवल 26 दिन में एक किलोमीटर तक की सुरंग तैयार कर दी।
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट-2 में 12 नए रेलवे स्टेशन और 17 नई सुरंग बनाई जा रही है। इसके अलावा से देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और कर्णप्रयाग आपस में जोड़े जाएंगे।
यह भी पढ़े: रूस के गुप्त सैनिक ठिकाने आए गूगल मैप्स द्वारा सामने, तैनात दिखे रूस के हथियार