UP Elections: यूपी चुनाव में फिर उठा हिंदू-मुस्लिम मुद्दा
यूपी में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे है वैसे ही राजनीति अपने उफान पर आ रही है. चुनाव के परवान चढ़ने के साथ ही घमासान तेज़ होते जा रहा है.

यूपी (Uttar Pradesh) में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे है वैसे ही राजनीति अपने उफान पर आ रही है. चुनाव के परवान चढ़ने के साथ ही चुनावी घमासान तेज़ होते जा रहा है.
अब सभी पार्टियां तरकश से नए-नए तीर निकाल रही है औऱ पुराने हथियारों में धार लगाने का काम चल रहा है. बता दें, यूपी चुनाव में जिन्ना और पाकिस्तान की एंट्री हो चुकी है.
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के ज़रिए बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है. उन्होनें बीजेपी पर वोटो के लिए पाकिस्तान को निशाना बनाने का आरोप लगाया है.
अखिलेश के इतना कहते ही बीजेपी, पूरे लाव-लशकर के साथ इस घमासान में कूद पड़ी. यूपी में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले अखिलेश ने जिन्ना को क्रांतिकारी बता कर नया दांव चला था.
अब अपने इंटरव्यू में अखिलेश ने कहा कि, भारत का असली दुश्मन चीन है, बीजेपी सिर्फ वोटो की खातिर पाकिस्तान को निशाना बनाती है.
अखिलेश के इस बयान के बाद अब बीजेपी को तो जैसे मानों उनके मन मुताबिक मुद्दा मिल गया हो. अब बीजेपी की तरफ से भी पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है.
ये भी पढ़े : अमर जवान ज्योति वॉर मेमोरियल में हुई शिफ्ट, बहस जारी










