ईरानी महिलाओं के समर्थन में आई Urvashi Rautela, काट दिए अपने बाल
उर्वशी रौतेला ने अपने बाल काटकर ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को समर्थन दिया है और उर्वशी ने बाल काटने की फोटो...

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ईरानी महिलाओं के समर्थन में आ गई हैं। उर्वशी रौतेला ने हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं ईरान की महिलाओं के समर्थन में अपने बाल काट लिए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने आरोप लगाया था कि वो खुद पहले साइबर बुलिंग का शिकार हो गई थीं
उर्वशी रौतेला ने इस घटना की तुलना ईरान में ठीक से नहीं हिजाब पहनने को लेकर जान से मार दी गई महिला महसा अमीना से की थी। लेकिन अब सुचना मिल रही है कि उर्वशी रौतेला ने अपने बाल काट लिए हैं। आपको बता दें कि ईरानी महिलाओं के समर्थन में बाल काटने की तस्वीर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की।
उर्वशी रौतेला ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि “मैंने अपने बाल काट दिए”! महसा अमीनी की मृत्यु के बाद जारी प्रदर्शन के वक्त ईरानी मोरलिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार और मारी गईं सभी महिलाओं व लड़कियों के समर्थन में बाल काट रही हूं। और 19 वर्ष की उत्तराखंड की एक बच्ची अंकिता भंडारी के लिए भी। दुनिया देशों में महिलाएं अपने बाल काटकर ईरानी सरकार के विरोध में एकजुट हो रही हैं।
सभी लोग महिलाओं का सम्मान करें। महिला क्रांति के लिए एक वैश्विक प्रतीक. बालों को महिलाओं की खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। और सार्वजनिक रूप से बाल काटकर, महिलाएं यह दिखा रही हैं कि उन्हें समाज के सौंदर्य मानकों की बिलकुल परवाह नहीं है और वे किसी भी चीज या किसी को भी यह तय नहीं करने देंगी कि वे कैसे कपड़े पहनती हैं, व्यवहार करती हैं या रहती हैं।
एक बार जब महिलाएं एक साथ आएंगी तो और एक महिला के मुद्दे को पूरी नारी जाति का मुद्दा मानेंगी, तो नारीवाद में एक नए तरीके से जोश दिखाई देगा। गौरतलब की बात यह है कि महसा अमीनी की मृत्यु के बाद से ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। नॉर्वे स्थित एक समूह ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) एनजीओ के मुताबिक, महिला महसा अमिनी की मौत पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ईरानी स्कूली छात्राएं व महिलाएं अमीनी की मौत के विरोध में हिजाब नहीं पहनकर रैलियों का आयोजन करके काफी संख्या में प्रदर्शन कर रही हैं।
यह भी पढ़े: ये हैं सबसे सस्ती कारें, 4 लाख से भी कम कीमत, 35KM से अधिक का माइलेज










