रोती हुई बच्ची का वीडियो देख वरुण गांधी ने BJP को घेरा, जानें पूरा मामला
सरकारी अधिकारियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों को नैतिक रूप से जिम्मेदार मानते हुए, भाजपा पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने एक रोती हुई बच्ची...

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सांसद वरुण गांधी ने एक रोती हुई बच्ची का वीडियो शेयर कर सरकारी अधिकारियों और साथ में निर्वाचित प्रतिनिधियों को नैतिकता पाठ पढ़ाया है। इसके साथ ही भाजपा (BJP) पर सवाल भी दागा है।
आपको बता दे की यूपी के उन्नाव के इस वीडियो में एक बच्ची को फीस नहीं जमा होने पर परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने इसके लिए नैतिक रूप से सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उस रोती हुई बच्ची का वीडियो सांझा किया है।
वरुण गांधी ने ट्वीट किया बच्ची का वीडियो
वरुण गाँधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इस बेटी के आंसू लाखों बच्चों के दर्द को दिखाते हैं, जिन्हें फीस नहीं देने पर अपमान सहना पड़ता है और यह सुनिश्चित करना हर एक जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा के बिच में बाधा न बने। और उन्होंने अपनी पार्टी (BJP) की सरकार से भी जवाब मांगा। वरुण गांधी ने निजी संस्थानों पर निशाना साधते हुए कहा कि मानवता को कभी भूलना नहीं चाहिए और शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं है।
उन्नाव के बांगरमऊ का है ये मामला
वायरल वीडियो उन्नाव के बांगरमऊ के पास टोला नामक के एक गांव का है, जहां स्कूल के छात्रों को स्कूल के गेट के बाहर रखे जाने के बाद फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया था। इन बच्चों की परीक्षा छूट गई थी और आपको बता दे छठीं क्लास में पढ़ने वाले एक अपूर्व सिंह नाम के छात्र ने कहा कि मैंने (स्कूल प्रबंधन से) कहा था कि पापा आज स्कूल में फीस लेकर आएंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने हमें बाहर कर दिया।
जानें क्या है वीडियो का पूरा मामला
वहां के स्थानीय भाजपा नेता ने बाद में बाल विद्या मंदिर स्कूल में बच्ची का अक्टूबर महीने से मार्च (3,000 रुपये) का बकाया चुकाया। और जनता के दबाव के बाद, स्कूल प्रबंधन ने भी यह कहा कि बच्चो के फीस भुगतान की स्थिति के बावजूद इन छात्रों को मंगलवार के दिन छूटी हुई परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
लेकिन यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि बाकी छात्र किस कक्षा में थे और उन छात्रों का कितना बकाया था। सितंबर महीने के बाद से करीब 10 छात्रों ने ट्यूशन फीस नहीं भरी थी। वे स्कूल के बाहर खड़े थे और बहार खड़े होकर रो रहे थे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधक की और से कहा गया है कि इन छात्रों के लिए छूटी हुई परीक्षा एक बार फिर से आयोजित की जाएगी।
इस बेटी के आंसू उन लाखों बच्चों की संयुक्त पीड़ा बता रहे हैं जिन्हें फीस न जमा होने के कारण उपहास झेलना पड़ता है।
आर्थिक तंगी बच्चों की शिक्षा में रोड़ा ना बने यह हर जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है।
निजी संस्थान मानवता न भूलें, शिक्षा व्यापार नहीं है। pic.twitter.com/GZL9RwSICB
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 18, 2022
यह भी पढ़े: महरौली के जंगल से मिले 2 बच्चों के शव, राजस्थान में हुई थी किडनैपिंग










