क्‍लीनिक में अपने नंबर का कर रहे थे इंतजार, बैठा-बैठे अचानक आई मौत

एक बिजनेसमैन क्लीनिक में अखबार पढ़ते समय अचानक से कुर्सी से नीचे गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें अखबार पढ़ रहे एक व्यक्ति को अचानक से मौत आ गई। यह घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले की बताई जा रही है, जहां एक बिजनेसमैन क्लिनिक में डॉक्टर के पास इलाज करवाने के लिए गए थे।

क्लीनिक में बिजनेसमैन डॉक्टर के पास जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, और इस दौरान वो अखबार पढ़ने लगे। फिर वह व्यक्ति अखबार पढ़ते-पढ़ते अचानक से कुर्सी से नीचे गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

क्लीनिक में मौजूद लोग जब व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया कि उस बिजनेसमैन को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। व्यक्ति की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है, जबकि यह वायरल वीडियो देखने पर लोग सन्न हो गए हैं।

हार्टअटैक की घटनाएं ज्यादा बढ़ी

हाल के कुछ दिनों में लोगों को अचानक से दिल का दौरा पड़ने के मामले बढे हैं। हार्टअटैक से मौत के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको पता होगा की हाल ही में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गणेश चतुर्थी पंडाल में ऐसा ही एक बड़ा हादसा हो गया था।

जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आपको बता दे की, पंडाल में आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए एक व्यक्ति को भगवान हनुमान के रूप में प्रस्तुत किया था लेकिन इसी दौरान उस शख्स को दिल का दौरा पड़ा और फिर वो नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उस शख्स कि मौत हो गई।

गरबा खेलते वक्त भी युवक की हुई थी मौत

ऐसा ही गुजरात एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें एक 21 साल युवक की गरबा खेलने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, 6 महीने की बच्ची सहित चार झुलसे

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!