Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी में आज से बारिश का अलर्ट
Weather Forecast Today: उत्तर भारत में सर्दियों के बाद अचानक गर्मी और मौसम में बदलाव तो आपने भी महसूस किया होगा। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार..

Weather Forecast Today: अगर आप भी सोच रहे है कि अब सर्दियां खत्म हो गईं और मौसम थम गया है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है! उत्तर भारत में सर्दियों के बाद अचानक गर्मी और मौसम में बदलाव तो आपने भी महसूस किया होगा। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और नए सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों में दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में बारिश, तेज हवाएं और कोहरा-धुंध के साथ असामान्य मौसम देखने को मिल सकता है।
उत्तर भारत में अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
Weather Forecast Today: मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी की शाम या रात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक बारिश होने के आसार है साथ ही 24 जनवरी को बारिश में थोड़ी कमी आएगी और 25 जनवरी से मौसम शुष्क होने लगेगा।
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश होने के आसार है। कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भी कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि अगले 2 दिन बारिश और खराब मौसम के चलते तापमान थोड़ा कम रह सकता है। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। वहीं बात करें महाराष्ट्र की तो यहां भी अगले कुछ दिन तापमान में 2–4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Weather Forecast Today: धुंध और कोहरे की स्थिति 23 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बनी रहेगी। बता दें कि उत्तराखंड में 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसी कारण शासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
अब बात करें राजस्थान की तो यहां गुरुवार को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाए रहे सकते है और बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, एक के बाद एक नए सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। इसी कड़ी में अगले सप्ताह एक और सिस्टम 26 से 28 जनवरी के बीच प्रभावी होगा, जिससे मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: MCD Dog Control Plan: आवारा कुत्तों के लिए 10 करोड़ का एक्शन









