Weather Update: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप, IMD का अलर्ट

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सर्दी चरम पर है। धूप न के बराबर निकलने से ठिठुरन महसूस हो रही है।

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सर्दी चरम पर है। धूप न के बराबर निकलने से ठिठुरन महसूस हो रही है। सर्दी से राहत पाने के लिए कई जगह लोग आग जलाकर हाथ सेंकते रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार यानी 10 जनवरी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि अगर आप शनिवार को कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले यह मौसम अपडेट जरूर जान लें।

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत में ठंड की लहर और कोहरे का असर अभी बना रहेगा। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं बात करें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की तो यहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य भारत में भी ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। वहीं पूर्वी भारत में बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति लोगों की दिक्कतें बढ़ा सकती है। दूसरी तरफ दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल के कई इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार है।

कोहरे और ठंड से बढ़ेगी परेशानी

Weather Update: पूर्वोत्तर भारत में फिलहाल कोहरे और ठंड का प्रभाव बना रहेगा। वहीं पश्चिमी भारत की बात की जाए तो गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम ड्राई रहेगा, लेकिन लोगों को सर्दी महसूस होगी। मुंबई और पुणे में तापमान सामान्य से थोड़ा कम देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 10 जनवरी को दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

क्या शनिवार को होगी बारिश?

Weather Update: कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है, जिसका असर सड़क और हवाई यातायात पर देखने को मिल सकता है। वहीं शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई उम्मीद नहीं जताई गई है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। बहरहाल अगर आप सुबह टहलने निकलते हैं तो सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सेहत का खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के पास मकानों की मेगा सेल, 25% तक की छूट और फुल रिफंड

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!