केक पर लिखा आया ऐसा जवाब तो कस्टमर हो गया हैरान, जानिए पूरी खबर

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कपिल वासनिक शख्स ने एक फेमस बेकरी से केक आर्डर किया, लेकिन जैसे ही कपिल को वो केक मिला तो वह दंग रह गया

अक्सर आपने देखा होगा कि ऑनलाइन आर्डर में सामान गलत या खराब आ जाता है लेकिन इस बार ऑनलाइन आर्डर में कुछ रोमांचक आया है जो आपको हसने पर मजबूर कर देगा।

बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर में एक कपिल वासनिक शख्स ने एक फेमस बेकरी से केक आर्डर किया। लेकिन जैसे ही कपिल को वो केक मिला तो वह दंग रह गया और सोच में पड गया। दरअसल यह हुआ कि कपिल ने केक ऑनलाइन ऐप ( Swiggy ) के जरिये आर्डर करा और आर्डर करते समय एक मैसेज में पूछा कि ‘क्या इस केक में अंडा है?’ (Please mention if the cake contains egg) ।

लेकिन जब उनका केक डिलीवर हुआ तो उसपर नाम कि जगह लिखा हुआ आया कि “इस केक में अंडा है” (Contains Egg). यानी वो जिस बात का जवाब ऐप पर ही जानना चाहते थे, उसका जवाब बेकरी वालों ने केक पर लिख भेजा जो कि पहली बार कही होते हुए देखा है।

उसके बाद कपिल वासनिक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और बोला कि ‘ जब मैंने यह केक देखा तो मेरे पास बोलने को कुछ भी नहीं था ‘।

Madhavgarh Farms
ये भी पढ़े: दिल्ली में बनने जा रहा है पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, 1.4 Km होगी लंबाई

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!