अचानक स्पीड में दौड़ रही ट्रैन ने लगाई ब्रेक तो पलट गई 24 बोगियां, 4 की मौत बाकी घायल
200 यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से अभी 70 के करीब ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

हाल ही में दिल दहलाने वाली खबर बिहार से सामने आयी है जहां बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास ही बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रात के करीब साढ़े नौ बजे इस ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। जिनमे से 8 बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं और इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे भी गिर गईं।
बता दें कि हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत की अभी तक पुष्टि हो चुकी है। वही दूसरी तरफ अबतक करीब 200 यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से अभी 70 के करीब ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। ऐसे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा खा गया कि बक्सर में घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। साथ ही NDRF, SDRF, रेल अधिकारी, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग टीम के रूप में वहां और अब जोरो से काम कर रहे हैं और रेलवे वार रूम ने भी काम शुरू कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ रेल हादसे में मरने वालों में दीपक भंडारी की पत्नी उषा भंडारी (33), उनकी पुत्री आकृति भंडारी (8) भी इसमें शामिल हैं। ऐसे में पूरा परिवार आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामख्या जंक्शन ही जाने वाले थे। साथ ही हादसे में दीपक स्वयं और उनकी एक अन्य बेटी अदिति जीवित बच गए हैं और इनका रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही इनके अलावा किशनगंज निवासी अबु जाहिद (27) तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की भी अभी मौत हुई है।
हालाँकि, दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास ही बुधवार रात करीब 21.35 बजे गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के ही हादसे के बाद से घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और आम लोग भी इस राहत-बचाव कार्य में लग गए। साथ ही घटनास्थल शहरी क्षेत्र से दूर है और 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह चोटिल हुए हैं।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










