साहिबाबाद में ओवरटेक करते वक्त स्कूटी पर लगी ट्रक की साइड, महिला की मौत

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र पर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मृत्यु हो गई और महिला का देवर भी गंभीर रूप से

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र पर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मृत्यु हो गई और महिला का देवर भी गंभीर रूप से घायल है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ इस मामले की खबर पुलिस में दी।

पुलिस ने बताया कि साहिबाद के भोपुरा ताहिरापुर रोड पर सोमवार की दोपहर को एक ट्रक की जरा सी साइड स्कूटी पर लगने से स्कूटी सवार महिला की मृत्यु हो गई, जबकि महिला का देवर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपित ट्रक चालक पर यह मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपित की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक वारदात के बाद व्ही से ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!