Who is Pralhad Joshi? कौन हैं भारत के नए Education Minister?

Who is Pralhad Joshi? जानिए भारत के नए Education Minister की Biography, Education, Political Career और नई जिम्मेदारियों के बारे में।

देश के नए Education Minister के बारे में जानिए सबकुछ

Who is Pralhad Joshi?  हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद नए शिक्षा मंत्री का चुनाव किया गया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद अब BJP के वरिष्ठ नेता Pralhad Joshi को Education Ministry की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर Pralhad Joshi कौन हैं? उनकी Education क्या है? उनका Political Career कैसा रहा है? और देश की शिक्षा व्यवस्था संभालने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौतियां क्या होंगी? आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।

Pralhad Joshi का शुरुआती जीवन और Education

जानकारी के मुताबिक Pralhad Joshi का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुर (पूर्व नाम बीजापुर) में हुआ था। उन्होंने Karnataka University से संबद्ध K.S. Arts College, Hubballi से Bachelor of Arts (B.A.) की पढ़ाई की।

उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ वक्त तक निजी व्यवसाय किया। हालांकि छात्र जीवन से ही उनकी रुचि सामाजिक और सार्वजनिक कामों में रही। बाद में वे RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से जुड़े और फिर भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

कैसा रहा Pralhad Joshi का Political Career?

आपकों बता दें कि Pralhad Joshi का राजनीतिक सफर काफी लंबा और अनुभव से भरा रहा है। वह 2004 से लगातार कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से सांसद चुने जा रहे हैं। लगातार कई चुनाव जीतना उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को दिखाता है।

संसद के अलावा उन्होंने संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह Karnataka BJP के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यही वजह है कि उन्हें संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर एक अनुभवी नेता माना जाता है।

केंद्र सरकार में कौन-कौन से मंत्रालय संभाल चुके हैं?

आपकों जानकर हैरानी होगी लेकिन Pralhad Joshi केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह पहले Parliamentary Affairs, Coal और Mines Ministry का कार्यभार संभाल चुके हैं।

फिलहाल उनके पास Parliamentary Affairs Ministry, Consumer Affairs, Food and Public Distribution Ministry और New & Renewable Energy Ministry की जिम्मेदारी है। अब इन्हीं के साथ उन्हें Education Ministry का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है।

Education Minister बनने के बाद क्या किया?

Education Ministry की जिम्मेदारी मिलने के बाद Pralhad Joshi ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। इस बैठक में School Education, Higher Education और मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

नए Education Minister के सामने क्या होंगी सबसे बड़ी चुनौतियां?

ये बात काफी जरूरी है कि Education Ministry की जिम्मेदारी सिर्फ एक मंत्रालय तक सीमित नहीं है। इसका सीधा असर देश के करोड़ों छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ता है।

देखिए अब ये बात समझने की जरूरत है कि Pralhad Joshi के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। इनमें छात्रों और अभिभावकों का भरोसा दुबारा मजबूत करना, Entrance Exams को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना, National Education Policy (NEP 2020) को प्रभावी तरीके से लागू करना, Digital Education को बढ़ावा देना, सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारना और Higher Education में सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना प्रमुख चुनौतियां मानी जा रही हैं।

अब सबकी नजर Pralhad Joshi पर

Pralhad Joshi को प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव का लंबा अनुभव है। हालांकि Education Ministry एक ऐसा विभाग है, जिसके फैसलों का सीधा असर देश के भविष्य पर पड़ता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, शिक्षा सुधार और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को किस तरह आगे बढ़ाता है। आने वाले समय में उनके फैसले देश की शिक्षा व्यवस्था की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Pink Saheli Smart Card: अब डेबिट कार्ड की तरह भी करेगा काम

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!