
दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है लेकिन दिल्ली की सर्दी नदारद है। दिल्ली का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस होने के बाद भी सर्दी खफा नज़र आ रही है।
दिसबंर में जब हर साल कड़ाके की ठंड से हालात खराब हो जाती थी। जिसके चलते इस बार ना तो इस बार दोपहर में ठंड है और ना ही रात में।
दिल्ली के साथ साथ भारत के कई शहरों में सर्दी का यही मिजाज है। आपकों बता दे कि ठंड की इस बेरूखी का सबसे बड़ा कारण अधिकतम तापमान और न्यूनतम के बीच का बड़ी अंतर है।
वहीं अगर आज सुबह की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गया था। लेकिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ।
दिल्ली के साथ साथ और भी शहरों की बात की जाए तो ऊत्तर भारत में 2 से 6 दिसंबर तक औसत अधिकतम तापमान 26.06 डिग्री सेल्सियस था।
ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन का अधिकतम तापमान इस बार इसलिए ज्यादा है क्योकिं इस साल वेस्टर्न डिस्टर्बन्स दिल्ली और उत्तर भारत को कम प्रभावित कर रहा है।
इसके अलावा उनका कहना है कि आसमान में बादल नहीं हैं जिसके कारण सूरज की किरणें ज्यादा तेजी से धरती पर आ रही हैं और मौसम में गर्मी का अहसास बना हुआ है।
वहीं इन सब बातों को देखकर, सवाल ये खडा होता कि आखिर इस बार ठंड पड़ेगी भी या नहीं। हालांकि इस हफ्ते के अधिकतम तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन फिर भी मौसम में ठिठुरन नहीं है।
इसी को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 दिसंबर तक तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक हर साल सीजन में कुछ ना कुछ अलग देखने को मिल ही जाता है।
ग्लोबल वार्मिंग से दुनियाभर का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते मौसम में भी बड़े बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद भी सर्दी का अहसास ना होना नया नहीं है।
वहीं कयास यह लगाए जा रहे है कि आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
ये भी पढ़े: ट्रेन के ना रुकने पर चलती गाड़ी से कूदे दो लड़के, हुई दर्दनाक मौत