अदालत में पत्नी ने पति का कॉलर पकड़कर कर दी धुलाई, मजिस्ट्रेट हैरान

पत्नी ने पति का कॉलर पकड़ कर की धुलाई और ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया की अदालत से निकलते ही दोनों एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज...

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ अदालत में पेशी पर पति-पत्नी पहुंचे थे, लेकिन तभी अचानक से पत्नी ने पति का कॉलर पकड़ा और फिर अपने बच्चे के भरण-पोषण को लेकर पति से खर्चा मांगने लगी और फिर न्यायालय परिसर के बाहर पति-पत्नी आपस में मारपीट करने लगे। दरअसल, बच्चे के भरण-पोषण को लेकर मनेंद्रगढ़ परिवार अदालत में पेशी पर पहुंचे पति-पत्नी में हाथापाई हो गई।

पत्नी ने पति का कॉलर पकड़ कर मारपीट भी की। मामला इतना जयदा बढ़ा कि दोनों अदालत से निकलकर एक-दूसरे के खिलाफ मनेंद्रगढ़ थाने मे केस दर्ज कराने पहुंच गए। चिरमिरी के छोटी बाजार निवासी शशि की शादी सकती जिला अंतर्गत नंदेली निवासी सोहन धीरे के साथ साल 2014 में हुआ था।

अदालत में पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा

छह वर्ष से पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। 7 वर्ष की उनकी एक बेटी भी है। शशि ने परिवार अदालत में भरण-पोषण पाने परिवाद पेश किया है। महिला का पति सोहन धिरहे सोमवार को पहली बार अदालत से मिले नोटिस पर परिवार न्यायालय में उपस्थित हुआ और न्यायालय ने पति-पत्नी को मध्यस्थता के लिए भेजा। अदालत परिसर में मध्यस्थता के वक्त पति-पत्नी में भरण-पोषण की राशि को लेकर विवाद होने लगा।

पति को कमाई में से कुल 1000 रुपये देने के लिए कहा

सोहन धीर की पत्नी ने यह बताया कि जब हम लोग का काउंसलिंग हो रहा था तो अदालत के अंदर सोहन धिरहे से मजिस्ट्रेट मैडम यह बोलीं, ‘कितना कमाते हो’. सोहन धीर ने बोला कि 5000 रुपये कमाता हु। फिर इसके बाद मजिस्ट्रेट ने कहा कि उसको कमाई का कुल ₹1000 रुपये दो। इस पर सोहन ने यह कहा कि नहीं दे सकता

फिर इसके बाद मजिस्ट्रेट मैडम यह बोलीं कि फिर अपनी पत्नी को ले जाओ तो सोहन धीर का यह कहना था कि नहीं ले जा सकता, क्योंकि मैंने दूसरी शादी कर ली है और उस महिला से मुझे एक बच्चा भी है। इस कारण से मैं नहीं ले जा सकता। पत्नी का कहना है कि 7 वर्ष से मेरे पति सोहन ने मुझे छोड़ दिया है पर मेरे बच्चे की भरण पोषण के लिए खर्च नहीं देता है.

पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

अदालत के बाहर पत्नी ने पति के ऊपर राशि नहीं देने और साथ ही बच्चे का भरण-पोषण नहीं करने का आरोप लगा कर मारपीट की। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने मनेंद्रगढ़ थाने में पत्नी के खिलाफ लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, उसकी पत्नी ने भी पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पति-पत्नी दोनों का बयान लेने के बाद पुलिस ने उन्हें फिर से न्यायालय की शरण में जाने की सलाह दी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: ये है Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, कीमत सिर्फ 5.39 लाख

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!