क्या खत्म होगा किसान आंदोलन या छिड़ सकती है MSP पर बहस? जाने क्या बोले राकेश टिकैत

प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानूनों को वापिस लेने के एलान के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी भी एक बड़ा सवाल है

प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानूनों को वापिस लेने के एलान के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी भी एक बड़ा सवाल है। उस पर भी कानून बनाए जाए।

आपको बता दें कि किसानों का कहना है कि वो जो फसल बेचते है। उसे वह कम कीमत पर बेचते है। जिस वजह से उन्हें बड़ा नुकसान होता है। उसपर हम बातचीत करना चाहते है और उसमे जो भी निर्णेय लिया जाएगा उसके बाद हम कोई बयान देंगे।

सुबह करीब 9:15 बजे जब तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने का एलान किया गया उसके बाद यूपी गेट पर आंदोलन स्थल का नज़ारा पूरी तरह से बदल गया और किसानो के चहरे से थकान गायब हो गई।

एलान के बाद मेरठ एक्सप्रेसवे पर आंदोलन मंच के पास किसानों की संख्या में इजाफा होने लगा और वहां पटाखे फोड़े और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। अब किसानों का कहना है कि एमएसपी को लेकर लड़ाई अधूरी है और किसान द्वारा आज की मीटिंग में फैसला ले लिया जाएगा।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: जानें अब कैसे पूरे भारत में ज़मीन रजिस्टरी कराना हुआ आसान

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!