महिला ने प्यार के चक्कर में लिव-इन पार्टनर सहित छह लोगों को दिया जहर

चूरू में अंधविश्वास के चक्कर में आकर एक महिला ने छह लोगों को जहर दे दिया था उस महिला को ये लगता था कि उसका लिव-इन पार्टनर कही उसे छोड़ न दे..

महिला के लिव-इन पार्टनर की पत्नी ने केस दर्ज करवाया। उसने बताया है कि सुमन और उसका पति तीन साल से लिव-इन में रह रहे थे। सुमन मनोज के ही एक तांत्रिक दोस्त के संपर्क में भी थी। उसी के कहने पर उसने ये खौफनाक कदम को उठाया।

बता दें चूरू में अंधविश्वास के चक्कर में आकर एक महिला ने छह लोगों को जहर दे दिया था। उस महिला को ये लगता था कि उसका लिव-इन पार्टनर कही उसे छोड़ न दे। ऐसे में युवती ने एक तांत्रिक के कहने पर अपने घर में हवन करना चाहती थी। हवन में कोई बाधा न आए इसलिए उसने लिव-इन पार्टनर सहित छह लोगों के खाने में जहर मिला दिया था जिस की वजह से एक की मौत हो गई। और वहीं पांच लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

चूरू के कोदेसर हाल पूनिया कॉलोनी निवासी चांदरतन पत्नी मनोज कुमार ने पुलिस थाने में एक मामला दर्ज करवाया है उस महिला ने बताया है कि उसका पति मनोज कुमार बेनीवाल (40) पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में सुमन (35) के साथ रह रहा था और सुमन ने गुरुवार रात को उसके पति के खाने में जहर मिला दिया था

आप को बात दें युवती के लिव इन पार्टनर मनोज के साथ ही उसके यहां काम करने वाले ढाणी मुनीमजी निवासी बाबूलाल गुर्जर (23), पूनिया कॉलोनी निवासी अर्जुन, सुमित नायक, करण और नरसिंहपुर निवासी आनंद गोदारा, इन सब ने एक साथ खाना खाया था। और उसके बाद खाना खाते ही सभी बेहोश हो गए।

उसी घर में काम करने वाले बाकी दूसरे लोगों ने उन सबको बेहोश देखा तो उनके होश ही उड़ गए। फिर उन्होंने फौरन सुमन को ये सब बताया। उसके बाद सुमन ने अपने पार्टनर को संभाला। ये सुचना मिलने पर सभी घरवाले वहा पहुंचे फिर घरवालों ने सभी को अस्पताल में पहुंचाया।

ये सारा मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को उस युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सुमन ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किये उसने मनोज सहित उन पांच लोगों के खाने में भी जहर मिला दिया था उसके बाद जब सबने खाना खा लिया तो वह सोने चली गई।

उसको ये सब पता था कि खाना खाने वाले सभी लोग बेहोश हो गए हैं। उसके बाद उसने शुक्रवार दोपहर तांत्रिक ओंकार लोहिया के साथ मिलकर घर में पूजा हवन भी किया था। पूजा और हवन होने के बाद ही तांत्रिक उसके घर से बाहर गया था।

पूछताछ में ये भी सामने आया है कि चित्तौड़गढ़ निवासी तांत्रिक ओंकार लोहिया मनोज का ही एक दोस्त है। और दीपावली के समय ही वो तांत्रिक सुमन के संपर्क में आया था। और दोनों मिलकर सोशल मीडिया पर भी चैट करते थे। और सुमन ने अपने मोबाइल में उस तांत्रिक के फ़ोन नंबर भी दूसरे नाम से सेव कर रखे थे।

मनोज पहले से ही शादीशुदा है। और उसके तीन बच्चे भी हैं। वहीं दूसरी और आरोपी सुमन का भी एक बेटा है, जो की करीब 17-18 साल का है। बता दें सुमन मनोज के साथ पिछले तीन साल से लगातार लिव-इन में रह रही थी। बता दें मनोज शादियों में इवेंट का काम करता है।

और मनोज बेनीवाल ने ‘सुमन के नाम से करीब आठ बीघा जमीन भी खरीदी थी। और ये ही नहीं उसने सुमन को करीब 20 तोला सोने की ज्वेलरी भी बनवा कर दी थी। पुलिस आरोपी से अभी भी पूछताछ में जुटी हुई है। अब उसका मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े: सरसों का तेल अब हुआ सस्ता, 1 लीटर तेल के लिए बस देने होंगे इतने रुपये

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!