जुर्म के खिलाफ खड़ी हुई महिला आयोग अध्यक्ष, पीड़िता के पति को मारा थप्पड़

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता के पति को थप्पड़ मार दिया क्योकि यूपी के बागपत में महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर जला दिया

देश में जुर्म दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है जिसको रोकने के लिए बहुत से लोग प्रयास कर रहे है लेकिन कुछ लोग है जो अभी सही राह पर नहीं आये है जिसके लिए महिला आयोग ( Women’s Commission ) बनाई गयी है जिससे महिलाओ को इन्साफ मिल सके। यह महिलाओ को हो रहे जुर्म से लड़ती है और उनको इंसाफ दिलाती है। इसी के चलते यूपी से एक खबर सामने आयी है जहां एक पति ने अपनी बीवी को पेट्रोल डालकर उसे जला दिया और इसी जुर्म के खिलाफ खड़े होने के लिए महिला आयोग सामने आयी।

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला के पति को एक थप्पड़ भी मार दिया। इसका कारण था कि उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला को चार दिन पहले उसके पति ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। दरअसल उसका पति दूसरी शादी करना चाह रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो दर्ज कर लिया लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

हालाँकि, इसके बाद स्वाति मालीवाल रविवार को पीड़िता से मिलने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने पीड़िता से बातचीत की और इसी दौरान उन्हें मालूम हुआ कि महिला का पति अस्पताल में ही है और वह अपनी पत्नी को बयान न देने का दबाव बना रहा है। यह सब देखने के बाद स्वाति बहुत गुस्से में थी और उन्होंने पीड़ित महिला के पति को एक थप्पड़ भी मार दिया। उन्होंने उसे पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाला कर दिया और दिल्ली पुलिस को बोला की वह उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दे।

Aadhya technology
यह भी पढ़े: दिल्ली में बनने जा रहा है पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, 1.4 Km होगी लंबाई

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!