पलवल में युवक ने की आत्महत्या, लड़की को घूरने का लगा था आरोप
देश में गांव दीघौट में युवक ने खुदखुशी कर ली। आरोप इस बात का है कि कुछ लड़को ने एक लड़की को अगवाह करने का आरोप लगाकर उससे

देश में गांव दीघौट में युवक ने खुदखुशी कर ली। आरोप इस बात का है कि कुछ लड़को ने एक लड़की को घूरने का आरोप लगाकर उससे और उसकी मां से गाली-गलौज और मारपीट की। जिससे आहत होकर युवक ने फांसी लगा ली। पलवल सदर थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर युवती साथ 3 के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पलवल में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक, मामले में दीघोट गांव का निवासी विधवा सुनीता ने शिकायत में बताया कि सुबह कम से कम साढ़े सात बजे उसके घर पर गांव के ही बगला, देवेंद्र और पूनम आए तथा उसके लड़के पवन पर लड़की को देखने का आरोप लगाकर विवाद हुआ था।
मैंने किसी लड़की की ओर नहीं देखा…
देवेंद्र ने उसके बेटे पवन को जोरदार थप्पड़ मारा। आरोपित बगला और पूनम उसे और उसके बेटे को काफी गंदी-गंदी गालियां देते हुए घर चले गए। जिसके बाद उसने अपने बेटे से पूछा तो उसने कहा कि ये सब झूठ बोल रहे हैं।









