आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी जारी: अमित शाह

गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की एवम सुरक्षा एजेंसियों को “संवेदनशील क्षेत्रों में उचित तैनाती” की दी सलाह

अमित शाह ने सुरक्षा ग्रिड और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों को मजबूत करने और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को पूरी तरह से खत्म करने के निर्देश दिए।

 

इस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोवल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, निदेशक (आईबी), और केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के प्रमुख शामिल थे।

 

शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों में उचित तैनाती की सलाह दी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंसी की नीति को अग्रसर रखेगी।

 

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के एरिया डोमिनेशन प्लान की समीक्षा की। गृह मंत्रालय ने बयान में यह बताया कि उन्होंने आतंकवादी इको-सिस्टम को पूरी तरह से उन्मूलन के लिए निर्देश दिए।

 

सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने की भी बात की गई। सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की गई जिनसे आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में सुधार हुआ।

 

सरकार की शून्य सहिष्णुता की नीति का मुख्य उद्देश्य आतंकी परिवेश को नष्ट करना है। सुरक्षा उपायों को सशक्त बनाने के लिए कई रणनीतियों पर गहरी चर्चा हुई, जैसे खोज अभियान, संचार के माध्यम से जानकारी साझा करना, और साजिशों को रोकने के लिए जनता को संवेदनशील बनाना।

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!