Aaj ke majedar jokes: जब लड़का-लड़की ने कहा- हम दोनों हैं 18 साल के, तो फिर चलो वहाँ
आज के मजेदार जोक्स: रोगी- डॉक्टर साहब मै गरीब आदमी हुं आपकी फीस नहीं दे सकता, अगर आपने मेरा इलाज मुफ्त में कर दिया तो मैं कभी

आज के मजेदार जोक्स: रोगी- डॉक्टर साहब मै गरीब आदमी हुं आपकी फीस नहीं दे सकता, अगर आपने मेरा इलाज मुफ्त में कर दिया तो मैं कभी आप का काम मुफ्त में कर दूंगा,
पप्पू अपनी पत्नी से–
अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम
लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी– ‘पागल’ अगर तुझे पता चले…
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे
‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा…
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था
‘दुनिया चांद पर पहुंच गयी
और तू यहीं पर बैठा है’
पप्पू ने अपना दिमाग लगाया
और नीचे लिखा
‘चांद पर पानी नहीं था
इसलिए वापस आ गया’
पति– प्यास लगी है पानी लेके आओ..
पत्नी– क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर
और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं…
पति– वाह वाह…!
मुंह में पानी आ गया..
पत्नी– आ गया ना मुंह में पानी
बस इसी से काम चला लो..
टिल्लू (लड़की से)- मैं 18 साल का हूं और तुम ?
लड़की– मैं भी 18 साल की हूं…
टिल्लू– तो फिर चलो ना, इसमें शरमाना क्या..
लड़की– कहां ?
टिल्लू– अरे पगली..
वोट देने और कहां…
. एक गुजराती बादाम बेच रहा था। सरदार ने पूछा- ये खाने से क्या होता है?
गुजराती– दिमाग तेज होता है।
सरदार– कैसे?
गुजराती– अच्छा ये बताओ 1 किलो चावल में कितने दाने होते हैं।
सरदार– पता नहीं, गुजराती ने उसको बादाम खिलाया और बोला- बताओ 1 दर्जन में कितने केले होते हैं?
सरदार– 12
गुजराती– देखा दिमाग तेज हो गया न।
सरदार– दो किलो दे दो, कमाल की चीज है यार ये तो।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक











