Aaj Ke Majedar Jokes: मेरे पास गाड़ी, बैंक बैलेंस और तेरे पास क्या? लड़की का जवाब सुन हिल जाएंगे
स्वस्थ रहने के लिए हम सबके लिए खुश रहना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता नहीं होती हैं। मनुष्य को सुबह

स्वस्थ रहने के लिए हम सबके लिए खुश रहना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता नहीं होती हैं। मनुष्य को सुबह और शाम हंसने की आदत डालनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं वायरल जोक्स जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
लड़का– मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है. और तेरे पास
लड़की– मेरे पास तेरे जैसे चार हैं..!
मास्टर जी– ‘संगठन में शक्ति है’ का उदाहरण दो!
पप्पू– सर जेब में एक सिगरेट रखें तो मुड़-तुड़ जाती है. पर यदि पूरा पैकेट रखें तो कड़क ही रहती है!
फिर मास्टर जी ने जमकर कूटा
सोनू– मोनू! बताओ दारू और मेहरारू में क्या अंतर है?
मोनू– जो आपकी चुप्पी को भाषण में बदल दे वह है ‘दारू’.और जो आपकी बातों को चुप्पी में बदल दे वह है ‘मेहरारू’.
पिंटू अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया.
वहां एक आदमी सिगरेट पी रहा था.
पिंटू– भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं, हमारे पेरेंट्स हमारे साथ हैं.
आदमी– तो क्या हुआ?
पिंटू– तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का.
साइकिल वाले ने एक आदमी के टक्कर मार दी..
साइकिल वाला: भाई तुम बहुत लकी हो
आदमी: एक तो टक्कर मारी और ऊपर से लकी बोल रहे. ऐसा क्यों?
साइकिल वाला: भाई आज मेरी छुट्टी है, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं
यह भी पढ़ें: पुरानी गाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, इस तरह फिर चला सकेंगे अपना वाहन










