Weight Loss की जर्नी को में जोड़े हाई प्रोटीन लो कैलोरी स्नैक्स, करें मिनटों में तैयार

जैसा की आप सभी जानते है की वजन कम करते वक्त काफी जरूरी होता है कि अपनी डाइट में बाकि सभी पोषक तत्वों की मात्रा को बैलेंस बना

जैसा की आप सभी जानते है की वजन कम करते वक्त काफी जरूरी होता है कि अपनी डाइट में बाकि सभी पोषक तत्वों की मात्रा को बैलेंस बना कर रखें। किसी भी चीज की कमी होने से शरीर में कमजोरी होती है और फिर किसी आवश्यक न्यूट्रिएंट की कमी से बाकि बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक है कि वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में पूरी मात्रा में प्रोटीन का सेवन करे सकते है, जिससे मांसपेशियों में काफी ताकत बनी रहे, देर तक भरा हुआ पेट और लो कैलोरी डाइट से वजन को कंट्रोल में रखे।

सोयाबीन वेजी चाट
एक कटोरे में सोयाबीन भीग कर चंक लें। इसमें कटी हुई प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और लो फैट दही डालकर खाये। ऊपर से काला नमक, भुना हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर तथा चाट मसाला डालें। अच्छे से उसमें मिलाये और सब्जियों से भरा हुआ चटपटा सोयाबीन चाट का सेवन करे। अपनी पसंद के मुताबिक इसमें अनार के दाने और फिर स्वीट कॉर्न भी मिलाले।

मूंग दाल का चीला
छिलके वाली मूंग दाल भिगोए। मिक्सी में हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक के टुकड़े तथा जीरा के साथ उसको पीस लें। फिर नमक और अजवाइन डालें। तवा पर आधे चम्मच ऑलिव ऑयल में चीला बनाएं। प्रोटीन से भरा हुआ चीला बहुत ही मुलायम तथा स्वादिष्ट बनता है।

काला चना सलाद
एक कटोरे में उबला हुआ काला चने, जिसके अंदर भीगी हुई अंकुरित मूंग डालें, बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, हरी धनिया तथा बीन्स डालें। चाट मसाला, काला नमक और नींबू का जूस डालें। चटपटे काला चना सलाद का स्वाद लें। ये प्रोटीन, फाइबर तथा विटामिन से भरे हुए सलाद कम कैलोरी वाला पौष्टिक सलाद है जिससे देर तक पेट एक दम भरा होता है और वज़न कम करने में फायदेमंद रहता है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!