लाइफस्टाइल

सिल्की और शाइनी बालों के लिए दही में मिलाकर लगाए ये चीज़े

बाल खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन बदलते के मौसम के साथ बालों का रूखा और बेजान हो जाना आम है।

बाल खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन बदलते के मौसम के साथ बालों का रूखा और बेजान हो जाना आम है। दरअसल, ये बालों में नमी खत्म होने के कारण होता है।

ऐसें में आप ऑयल मसाज, कंडीशनर या हेयर स्पा आदि का सहारा ले सकते है। वहीं बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट फायदेमंद होता है। इसके अलावा केराटिन ट्रीटमेंट काफी ज्यादा खर्चीला होता है, जिस कारण उसे बार बार करवाने में काफी खर्चा आता है। 

इसी के चलते आज हम आपके लिए दही हेयर मास्क करने की विधि लेकर आए हैं। आपकों बता दे कि इस हेयर मास्क को दही, एलोवेरा और एप्पल साइडर विनेगर डालकर तैयार किया जाता है।

दही में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, उसे लगाने से बालों को पूरा पोषण मिलता है। दही में लैक्टिक एसिड भी पाया जाता है। ये स्कैल्प को साफ करने, मृत त्वचा को दूर करने। आइए जानते है कि किस तरह आप अपने बालों को सॉफट बनाए रख सकते है। 

जरूरी सामग्री

  • एलोवेरा जेल (2 चम्मच)
  • एप्पल साइडर विनेगर (2 चम्मच)
  • दही (1 चम्मच)
  1. अब मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरा लें। फिर आप इसमें 1 चम्मच दही, 2 चम्मच एलोवेरा और 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। 
  2. अब सभी चीज़ो को अच्छी तरह मिक्स करें। 
  3. आपका खास दही हेयर मास्क अब तैयार हो चुका है।
  4. रात को सोने से पहले इसे अपने बालों में अच्छी तरह लगा लें।
  5. अगली सुबह अपने बालों को साफ तरीके से धो लें।
  6. धोने के बाद आप महसूस करेंगे कि आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी नज़र आ रहे है। 

Accherishtey

ये भी पढ़े: होली की मस्ती में बेजुबानों का भी रखें ख्याल, जानें 5 ख़ास टिप्स

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम आदमी की समस्याओ को इन्होने अपने सवालो द्वारा पूछताछ करके चैनल तक पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button