दिल्ली की इस जगह पर मात्र 50 रुपये में मिलता है भरपेट भोजन, मेन्यू में होता है इतना कुछ
स्टॉल के संचालक ने बताया कि उनका यह उत्तराखंड ढाबा बीते 15 सालों से चल रहा है और इस ढाबे को चलाने वाले लोग भी उत्तराखंड से ही हैं।

आपको बता दे की राजधानी दिल्ली अपनी अनोखी संस्कृति के लिए बेहद अच्छे से जानी जाती है, इसलिए यहां पर लोग घूमने-फिरने व स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। क्योंकि आपको राजधानी दिल्ली में खाने-पीने से लेकर बहुत से ऐसे स्थान मिल जाएंगे, जो देशभर में बहुत फेमस हैं। लेकिन इन जगहों पर बहुत महंगे फूड मिलते हैं, लेकिन दिल्ली में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा स्थान जहां आप सिर्फ 50 रुपये में भरपेट भोजन खा सकते हैं।
आपको बता दे की यह स्टॉल नई दिल्ली के आईटीओ {ITO} में लगता है। स्टॉल के संचालक का नाम दीवान सिंह है और उन्होंने बताया कि उनका यह उत्तराखंड ढाबा बीते 15 सालों से चल रहा है और इस ढाबे को चलाने वाले लोग भी उत्तराखंड से ही हैं। लेकिन इस स्टॉल की सबसे ख़ास बात है कि यहां सिर्फ 50 रुपये में वेज थाली मिलती है। इस थाली में 4 रोटी, चावल, दाल, 2 प्रकार की सब्जी, आचार, व रायता मिलता है।
आपक बता दें कि, इनके स्टॉल पर आपको वेज थाली के अलावा दाल-चावल, छोले-चावल और वहीं, अलग से अगर कोई सब्ज़ी लेना चाहे तो इसके लिए उसे सिर्फ 20 रुपये देने पड़ेंगे। इस ढाबे पर शाम के वक्त खाने के लिए रिक्शा व ऑटो चलाने वाले लोगों की काफी संख्या में भीड़ लगती है क्योंकि यहां काफी कम कीमत में घर जैसा खाना मिलता है।
जानें स्टॉल का टाइम व लोकेशन के बारे में
आपको बता दे की यह स्टॉल आपको सुबह 10 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक खुला मिलेगा। अगर इस स्टॉल के लोकेशन की बात करें तो इसका नज़दीकी मेट्रो स्टेशन ITO पड़ता है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में कोचिंग सेंटरों पर MCD की कार्रवाई, अब तक 20 सील और 700 को भेजा नोटिस










