Best Tourist Places: इस न्यू ईयर घूम आए दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर

Best Tourist Places: नया साल आते ही लोग सैलिब्रेशन की तैयारी में जुट जाते है. प्लैनिंग के दौरान लोगों के माइंड मे कल्ब, मॉल और होटल के विकल्प सबसे पहले आते है.

नया साल आते ही लोग सैलिब्रेशन की तैयारी में जुट जाते है. प्लैनिंग के दौरान लोगों के माइंड मे कल्ब, मॉल और होटल के विकल्प सबसे पहले आते है.

लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते है और इन भीड़ वाली जगहों से दूर नया साल सैलिब्रेट करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है. इस न्यू ईयर आपको शुरूआत में ही एक अच्छी खबर मिल रही है और वो ये है कि, आपको नए साल पर लंबा वीकेंड मिल रहा है.

आपको नए साल का जश्न मनाने के लिए एक लंबा वीकेंड मिल रहा है. आज हम आपको दिल्ली के आस पास की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के नाम बताने जा रहे है जो आपके न्यू ईयर के जश्न को दोगुना कर देगा. आइए जानते है नए साल के कुछ खास पार्टी डेस्टिनेशन के बारे में.

बीर बलिंग

बीर बलिंग– यह हिमाचल का एक छोटा सा गांव है जो पैराग्लाइडिंग के लिए काफी मशहूर है. अगर आप भी इस नए साल को यादगार बनाना चाहते है और कुछ इंट्रस्टिंग करना चाहते है तो बीर बलिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. साथ ही इस जगह की खूबसूरती और सुहाना मौसम आपके नए साल को शानदार बना देगा.

KASOL

कसोल–  यह कुल्लू् की पर्वतीय नदी के किनारे बसा हुआ एक खूबसूरत गाँव है जो पिछले कई सालों से टूरिस्ट्स के लिए पसंदीदा जगह बना हुआ है. बॉनफायर और डांस पार्टी के साथ इस खूबसूरत जगह पर आपका न्यू ईयर यादगार हो सकता है. इससे साथ-साथ यहां घूमने के लिए भी कई और जगह है, जैसे – तोश, चलल, मणिकरण, मलाणा आदि.

SHIMLA

चैल और शिमला– नए साल पर दिल्ली के पास घुमना चाहते है तो शिमला एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि जो लोग एडवेंचर के शौकीन है, उनके लिए यहां करने को कुछ खास नही है. लेकिन जो लोग शांत वातावरण को पसंद करते वो यहा कि खूबसूरत वादियों में बॉनफायर के साथ नए साल का आगाज़ कर सकते है.

 kanatal

कनाताल–  सर्दियों मे अगर आप उत्तराखंड घूमने का सोच रहे है  तो कनाताल सबसे बेस्ट ऑफबीट जगहों मे से एक है. इस जगह की खूबसूरती और शांति हर किसी को यहां बार बार आने पर मजबूर करते है. आप यहां जंगल सफारी, ट्रेकिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि का लुत्फ उठा सकते है.

 dalhoji

डलहौजी– अगर आप एडवेंचर के शौकिन है तो आपको एक बार इस जगह पर जरूर जाना चाहिए. सबसे अच्छी बात ये है कि इस जगह पर आप बहुत ही कम खर्च मे अपनी ट्रिप पूरी कर सकते है. वहीं अगर आपको झरने पसंद है तो यहां आपको चमेरा झील, पंजपुल्ला झरना और दैनकुंड चोटी भी  देखने को मिल जाएगी.

Tax Partner

ये भी पढ़े : सेक्स लाइफ का वो राज़ जिसे जानना है बेहद ज़रूरी

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!