बोनी कपूर ने घटाया 26 किलो वजन, केवल ये छोड़ने से हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्ममेकर बोनी कपूर इन हल ही में अपने वेट लॉस को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बोनी कपूर ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनके बदले

फिल्ममेकर बोनी कपूर इन हल ही में अपने वेट लॉस को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बोनी कपूर ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनके बदले हुए इस अंदाज को देखकर उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तथा वीडियो सामने आई हैं जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें बोनी कपूर 69 वर्ष के हैं और इस उम्र में उन्होंने बिना जिम जाए ही अपना 26 किलो वजन कम करके सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने केवल डाइट और लाइफस्टाइल पर काफी ध्यान दिया और एक आदत में बदलाव कर ये फिटनेस प्राप्त की है।

बोनी कपूर ने घटाया 26 किलो वजन
बोनी कपूर की फिटनेस का राज यह है कि उन्होंने अपने वजन पर कड़ी मेहनत की और तभी यह नतीजा सबके सामने आया है। बोनी कपूर ने अपनी लाइफस्टाइल के साथ-साथ खान-पान को भी बेहद कंट्रोल किया। खबरों की मानें तो बोनी कपूर ने रात का खाना पूरी तरह छोड़ दिया है। सोने से पहले वो केवल सूप पीते हैं। नाश्ते में वो केवल फल, जूस और ज्वार की रोटी खाते हैं।

बोनी कपूर की फिटनेस के पीछे श्रीदेवी का हाथ
बोनी कपूर ने अपनी फिटनेस को लेकर किए गए बड़े बदलाव के पीछे निजी वजहों को बताया। उन्होंने बताया कि कैसे पत्नी श्रीदेवी ने उन्हें वजन कम करने के लिए प्रेरित किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि श्री मुझसे कहा करती थीं, ‘बोनी, पहले वजन कम करो, फिर अपने बालों को ठीक कर सकते हो।’ एक्सरसाइज में मुश्किल आने के बाद भी बोनी कपूर अपनी डाइट पर सख्ती से टिके रहे और वजन कम कर लिया।

बोनी कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन
अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करते हुए बोनी कपूर ने गंजेपन के बारे में दूसरों के मज़ेदार किस्से सुनाये। उन्होंने बताया, ‘मुझे बताया कि गंजे लोग भाग्यशाली होते हैं, जैसे यश चोपड़ा, इसलिए मैं कुछ वक्त तक गंजा ही रहा।’ पर आखिर में मैने हेयर ट्रांसप्लांट कराने का निर्णय लिया। बोनी कपूर ने कहा कि 3 दिनों में उनके सिर पर कम से कम 6,000 बाल लगाए गए और उनका हेयर ट्रांसप्लांट सफल रहा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!