Boyfriend ने अपनी Girlfriend की मां को दी अपनी किडनी, बदले में मिला धोखा
लड़का और लड़की के प्यार की कहानियों के बारे में तो आप सुनते ही रहते होंगे। हमारें सामने एक ऐसी कहानी आई है।

लड़का और लड़की के प्यार की कहानियों के बारे में तो आप सुनते ही रहते होंगे। हमारें सामने एक ऐसी कहानी आई है। दरअसल इस कहानी में एक हद से ज्यादा प्यार करने वाले बॉयफ्रेंड (Boyfriend) ने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) की मां को अपनी किडनी देकर मौत से बचा लिया।
लेकिन इतना सब करने के बाद भी लड़की ने लड़के को धोखा दे दिया। ऐसे में इसी बात की जानकारी लड़के को काफी दिनों बाद हुई।
लड़के को अचानक पता चला कि मां का ऑपरेशन होने के एक महीने बाद ही लड़की ने दूसरे युवक से शादी कर ली। इस बात को जानने के बाद प्रेमी हैरान हो गया।
साथ ही यह भी समझ आ गया कि उसके पास से उसकी किडनी तो गई ही लेकिन साथ ही प्यार भी चला गया। एक रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार लड़के का नाम ऊजिएल मार्टिनेज (Uziel Martinez) है।
दरअसल इस किस्से की जानकारी ऊजिएल ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बताई है। साथ ही लड़के ने यह भी बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी जान से ज्यादा प्यार करता था और उसे खुश रखने के लिए हर प्रयास करता था।
उसने यह भी बताया कि जब उसकी गर्लफ्रेंड की मां बीमार हुई तो उन्हें बचाने के लिए उसने अपनी एक किडनी को दान में दे दिया। आगे की जानकारी में युवक ने बताया कि गर्लफ्रेंड की मां का ऑपरेशन होने के बाद वह ठीक हो गई।
मां के ठीक होने के एक महीने बाद ही लड़की ने लड़के से ब्रेकअप कर लिया। बाद में पता चला कि लड़की ने मौका पाते ही किसी और से शादी कर ली।
ये भी पढ़े: जानें क्या भारत में महिलाएं Sex से संतुष्ट है?