रक्षाबंधन पर भाई भूलकर भी बहन को न दें यह तोहफे, जानें क्या देना होता है शुभ

देश में वैसे तो काफी तरह के पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, पर राखी का महत्व बेहद होता है। हर वर्ष यह पर्व बड़े ही अच्छे से मनाया जाता है।

देश में वैसे तो काफी तरह के पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, पर राखी का महत्व बेहद होता है। हर वर्ष यह पर्व बड़े ही अच्छे से मनाया जाता है। इस दिन सभी बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और वह भर सुखी रहे उसकी कामना करती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को काफी ज्यादा मजबूत करता है। यूं तो राखी एक रेशम की कच्ची डोर होती है, पर यह भाई बहन के मजबूत रिश्ते की निशानी होती है। रक्षाबंधन के दिन सभी बहने राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को तरह तरह के उपहार देते हैं, पर उपहार देते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि आप अपनी बहनो को किस तरह के उपहार दे रहे हैं। दरअसल कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें उपहार में नहीं देना चाहिए। चलिए जानते हैं की रक्षाबंधन पर बहन को उपहार में क्या देना चाहिए और क्या नहीं…

रक्षाबंधन पर बहन को दें ऐसे उपहार

रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को उपहार में शिक्षा की सामग्री, जैसे कोई डायरी, पैन, मोबाइल या लैपटॉप आदि चीजें दे सकते हैं। ज्योतिष में बुध को बहनों का कारक माना गया है। ऐसे में शिक्षा से जुडी सभी चीजें देना शुभ रहेगा।

रक्षाबंधन पर बहन को उपहार में उनकी पसंद के कपड़े भी दे सकते हैं। वैसे भी महिलाओं को कपड़ों खरीदना बहुत अच्छा लगता है। स्त्रियों में मां लक्ष्मी का वास होता है और इसलिए उन्हें उनकी खुशी देने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी। पर इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े कभी न दें।

रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन के लिए तोहफे में आभूषण, किताबें, म्यूजिक सिस्टम और फिर सोने चांदी के सिक्के भी तोहफे में दे सकते हैं। ये चीजें उपहार में देने से भाई और बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।

रक्षाबंधन पर बहन को भूल से न दें ऐसे उपहार

कुछ लोग बहनों को रक्षाबंधन के त्यौहार पर उनकी पसंदीदा चप्पल और फिर सेंडल देते हैं, पर जूते चप्पल देना सही नहीं मानते। इसके साथ ही आप किसी को भी उपहार में नुकीली तथा धारदार चीजें नहीं देना चाहिए।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!