Curry Leaves: सुबह खाली पेट जरूर चबाएं करी पत्ते, होंगे गज़ब के फायदे
जैसा की आप सभी जानते है की, हमारे देश की रसोई में करी पत्ते का प्रयोग अधिक किया जाता है. वैसे तो ज्यादातर दक्षिण भारतीय डिशेज में इस

जैसा की आप सभी जानते है की, हमारे देश की रसोई में करी पत्ते का प्रयोग अधिक किया जाता है. वैसे तो ज्यादातर दक्षिण भारतीय डिशेज में इस पत्ते से तड़का लगाया जाता है. करी पत्ते से किसी भी खाने का स्वाद बेहतर हो जाता है. कई लोग इसे बाजार से खरीद कर इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ इसे घर के गमले में ही उगाते हैं.
सेहत का खजाना है करी पत्ता:
करी पत्ते में फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, विटामिन के साथ सतह मैग्नेशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं जो की आपके शरीर को काफी प्रकार के फायदे पहुंचाने का कार्य करता हैं. इसलिए आइए जानते हैं कि यदि हर सुबह-सुबह 3 से 4 हरे पत्ते को चबाया जाए तो ये आपको कैसे लाभ दे सकता है.
करी पत्ता खाने के जबरदस्त फायदे:
1. आंखों के लिए अच्छा:
करी पत्ते को खाने से नाइट ब्लाइंडनेस और आंखों से जुड़ी काफी बीमारियों का खतरा टल जाता है क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्व विटामिन ए मौजूद होते है जो की आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है.
2. डायबिटीज में मददगार:
डायबिटीज के मरीजों को ज्यादातर करी पत्ते चबाने के लिए सलाह दी जाती है क्योंकि इनमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रॉपर्टीज शामिल होती है जो की आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है.
3. डाइजेशन होगा बेहतर:
करी पत्ते को रोज सुबह खली पेट खाना चाहिए क्योंकि इससे आपका डाइजेशन बेहतर होता है और कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग साथ-साथ पेट की तमाम परेशनियों से छुटकारा मिल जाता है.
4. इंफेक्शन से बचे:
करी पत्ते में एंटीफंगल और एंटीबायोटिक जैसे गुण होते हैं जिससे आपको कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाया जाता है और बीमारियों का खतरा भी टल जाता है
5. वजन होगा कम:
करी पत्ते को चबाने से वजन और पेट की चर्बी भी काफी कम होती है, क्योंकि इसमें एथिल एसीटेट, महानिम्बाइन तथा डाइक्लोरोमेथेन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए रखें रवट सावित्री व्रत, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त









