इस विटामिन की कमी से महिलाओं को होता है Heart Attack का खतरा
महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारी में उलझ कर अपना ख्याल ही नही रख पाती हैं, बता दें कि कुछ पोषक तत्व ऐसे होते है जिनकी कमी.......

महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारी में उलझ कर अपना ख्याल ही नही रख पाती हैं, बता दें कि कुछ पोषक तत्व ऐसे होते है जिनकी कमी की वजह से शरीर में कई परेशानियां आने लगती हैं. इनकी कमी की वजह से महिलाओं को कई डिफिशिएंसी डिजीज और कमजोरी जैसी दिक्कतें आने लगती हैं.
ऐसा ही एक न्यूट्रिएंट है विटामिन डी जिसकी कमी महिलाओंं में नही होनी चाहिए वरना उन्हे अटैक, स्ट्रोक, हड्डियों में दर्द और जोड़ों में दर्द जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आइए आपको बताते हैं कि शरीर में इस विटामिन की कमी कैसे होती है.
विटामिन डी की कमी के लक्षण
बार-बार बीमार होना
जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है उनमें रोग से लड़ने की क्षमता काफी कम हो जाती है और इसी कारण वो ज्यादा बीमार रहती हैं. आपके शरीर में मौजूद विटामिन डी आपके इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है, जिससे संक्रमण और रोगों का खतरा कम हो जाता है.
थकावत
इस विटामिन की कमी की वजह से महिलाएं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले नॉर्मल कामों को करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है, जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें अक्सर थकान और कमज़ोरी महसूस होती है, क्योंकि ऐसी हालत में शरीर में शुगल लेवल काफी कम हो जाता हैं.
टेंशन
इस बात से ज्यादा लोग वाकिफ नही होगें कि विटामिन डी हमारी मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने का भी काम करता है. जैसा की आप जानते ही है कि महिलाएं काफी इमोशन और सेंसिटिव होती है इसलिए उन्हें इस विटामिन को ज़रूर हासिल करना चाहिए, अगर ऐसा नही किया जाता तो महिलाएं टेंशन और डिप्रेशन का शिकार हो सकती हैं.
हड्डियों में कमजोरी
कैल्शियम की तरह ही विटामिन डी को भी हड्डियों की मज़बूती के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, अगर महिलाएं अपनी बॉडी में विटामिन डी की भरपूर मात्रा नही लेंगी तो उनकी हड्डियां कमजोर हो जाएगी और उन्हें दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं
विटामिन डी हासिल करने के उपाय
विटामिन डी को आप धूप के माध्यम से अपने शरीर तक पहंचा सकते हैं. अगर आप रोजाना 10 से 20 मिनट तक सूर्य की रोशनी में रहते है तो आपको इसकी कमी नही होगी. हालांकि आप इस विटामिन को खाने के जरिए भी अपने शरीर तक पहुंचा सकते हैं. इसके लिए आप मिल्क प्रोडक्ट, फैटी फिश, मशरूप का सेवन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Relationship Tips: Crush के मन में जगाना चाहते हैं अपने लिए प्यार, तो बस करें ये 3 काम










