Diwali Shopping: दिल्ली की इस मार्किट में चंद रूपये में हो जाएगी हज़ारों की शॉपिंग

देश में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इसके बाद सभी लोग दिवाली की तैयारियों करने में शुरू हो जाएंगे। दिवाली में सभी लोग अपने घर की

देश में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इसके बाद सभी लोग दिवाली की तैयारियों करने में शुरू हो जाएंगे। दिवाली में सभी लोग अपने घर की सफाई और परिवार के लिए शॉपिंग करते है। इस दौरान मार्केट में बहुत ज्यादा रौनक रहती है। देश की राजधानी के बाजार भी चहल-पहल के मामले सरे देश में फेमस हैं।

आप जानते ही होंगे की चांदनी चौक और सरोजनी नगर मार्केट सस्ते सामान के लिए जानी जाती है। तो दरियागंज मार्किट सस्ती किताबों के लिए फेमस है। आप दिवाली पर शॉपिंग करने के लिए इन बाजारों में जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में एक और सस्ता मार्केट है, जहां पर आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

दिल्ली का चाइना मार्केट:

दिल्ली का चाइना बाजार अपने सस्ते सामानों के लिए काफी जाना गया है। दिवाली की शॉपिंग के लिए आप सभी अपने बच्चों को इन बाजारों में ले कर जाएं। यहां बच्चों के लिए एक से एक सस्ते खिलौने आपको मिलेंगे। इस मार्केट की खास बात ये है कि यहां के ज्यादातर दुकानदार अंग्रेजी, हिंदी और चाइनीज भाषा में बात कर सकते हैं।

फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स:

दिवाली में ज्यादातर लोग अपने घरों में फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान लाना पंसद करते हैं और यह सारा सामान आपको दिल्ली के चाइना मार्केट में काफी कम दाम में मिल जाएगा। और इतना ही नहीं चाइनीज मोबाइल के लिए भी यह सब बाजार काफी फेमस है।

खरीदारी के लिए यह समय है अच्छा:

अगर आप शॉपिंग के दिवाने हैं तो दिल्ली की इस मार्केट में जा सकते हैं। यहां इस वक्त नए से नया सामान भी मिल जाएगा। दिवाली के समय दुकानदारों ने भी अपना नया स्टॉक ले रखा होता है। इस मार्किट में आपको कपड़े बेहद कम रेट में मिल जाएंगे, यदि आप अर्टिफिशियल ज्वेलरी पसंद करते हैं तो ये मार्केट आपके लिए बेहतर है।

ऐसे पहुंचेंगे मार्केट:

चाइना मार्केट में जाने का रास्ता बिलकुल आसान है। कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शे के माधयम से इस मार्केट में आप जा सकते हैं। दिल्ली की किसी भी जगह से आप चाइना मार्केट के लिए कैब कर सकते हैं।Accherishtey

यह भी पढ़े: वाहन चालाने वालों के लिए खुशखबरी, Toll Plaza को बंद करने का एलान

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!