शराब के साथ इन चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन, पड़ सकता है भारी

आज के इस दौर में शराब पीना लोगों के लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसें में किसी भी पार्टी में शराब होना एक आम बात हो गई है।

आज के इस दौर में शराब पीना लोगों के लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसें में किसी भी पार्टी में शराब होना एक आम बात हो गई है। शराब के साथ लोग खाने की चीजों का भी सेवन करते है। जिसे आम भाषा में चखना भी कहा जाता है।

दरअसल, शराब पीने वाले लोगों का यह मानना है कि शराब पीने के साथ साथ अगर कुछ खा लिया जाए तो वह ज्यादा नुकसान नही करता। लेकिन, शराब के नशे में लोग कई बार ऐसी चीजें खा लेते है जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है।

आइए जानते है ऐसी चीजों के बारे में जिनका शराब के साथ सेवन करना आपकों भारी पड़ सकता है।

 

  • शराब को कोल्ड ड्रिंक या सोडा के साथ ना पिए

अक्सर कुछ लोगों की आदत होती है कि वह शराब में कोल्ड ड्रिंक या सोडा डालकर ही पीते है। लेकिन ऐसा करने से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इसी को लेकर कोशिश करे कि शराब को पानी के साथ ही पिएं।

  • शराब के साथ काजू या मूगंफली का सेवन ना करे

शराब के साथ चखना में ज्यादातर लोग काजू या मूगंफली का ही सेवन करते है। लेकिन ऐसा करने से शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। क्योकिं दोनों ही चीजों में कॉलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। 

  • मीठी चीजों का सेवन ना करें

शराब के साथ मीठी चीजों का सेवन बिलकुल भी ना करें। इसकी वजह यह है कि शराब के साथ मीठा खाने से नशा डबल हो जाता है। जिसके चलते उल्टियां भी शुरू हो सकती है। 

  • दूध से बनी किसी भी चीज़ का ना करें सेवन

शराब के साथ दूध से बनी किसी भी चीज़ को खाने का एक्सपेरिमेंट आपके लिए भारी पड़ सकता है। दरअसल, ऐसा करने से एलर्जी का खतरा होने के साथ साथ शरीर पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या हो सकती है।

  • ऑयली चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी

कुछ लोग शराब के साथ मक्खन या तेल में रोस्ट हुए ड्राई फ्रूट्स खाते है। ऐसा करने से एसिडिटी और स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा हो सकता है।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े: पुरूषों की खोई हुई ताकत लाने में सहायता करती है ये जादुई जड़ीबूटी, जानें इसका नाम

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!