रिलेशनशिप में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है Breakup
ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का रिश्ता प्यार, केयर और अंडरस्टेंडिंग पर निर्भर करता है रिलेशनशिप कितना लंबा चलेगा ये कपल की अंडरस्टेंडिंग पर निर्भर करता है
ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का रिश्ता प्यार, केयर और अंडरस्टेंडिंग पर निर्भर करता है. किसी कपल का रिलेशनशिप कितना लंबा चलेगा ये उनकी अंडरस्टेंडिंग पर निर्भर करता है.
आपने देखा होगा कि, कई लोगों के रिलेशनशिप कई सालों चलते है तो वहीं कुछ के जल्दी खत्म हो जाते है. आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है, जिन्हे अगर आप ध्यान में रखेगें तो आप अपने रिलेशनशिप को और मज़बूत बना सकते है.
प्यार, डेटिंग और रिलेशनशिप इन सभी का हर व्यक्ति की ज़िन्दगी में काफी महत्व होता है. जब भी कपल रिलेशनशिप मे आता है फिर अपने प्यार के हसीन लम्हों को बेहद ही खूबसूरती के साथ जीता है.
एक दूसरे के साथ घूमना, फोन पर बाते करना, चैट करना, साथ मे टाइम बिताना ऐसा बहुत सी बाते है, जो आपके रिलेशनशिप को मज़बूत बनाती है.
लेकिन वहीं कुछ कपल के बीच टाइम बिताने के साथ-साथ लड़ाई-झगड़े और मन मुटाव हो जाते है. हर रिश्ते में छोटी मोटी नोक-झोक सामान्य है, लेकिन कई बार ये झगड़े इतने बड़ जाते है कि नौबत ब्रेकअप तक आ जाती है. इसलिए आज हम कुछ बाते बता रहे है, जिन्हे अपनी गर्लफ्रेंड को बोलने से बचना चाहिए ताकि आपका रिश्ता अच्छा चले.
एक्स से कम्पेरिज़न – अक्सर देखा गया है कि, लड़के यह गलती कर ही देते है. वह कभी न कभी अपने पार्टनर को अपनी एक्स के साथ कंपेयर कर देते है. भले ही आपने ये बात मज़ाक मे कही हो लेकिन इससे आपकी गर्लफ्रेंड हर्ट हो सकती है तो आप इस बात का ख्याल रखें और ऐसी गलती कभी न करें.
कमियां निकालना – दुनिया मे कोई भी ऐसा व्यक्ति नही है जिसमे कोई कमी न हो, लेकिन कई लड़को मे ये आदत होती है कि हमेशा अपनी पार्टनर की कमियां निकालते है. आप कोशिश करें कि, प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड को उनकी गलती के बारे में समझाएं.
वज़न को लेके मज़ाक उड़ाना – गर्लफ्रेंड चाहती है कि आप उनकी खूब तारीफ करें. बता दें वैसे तो लड़किया अपनी सेहत को लेकर काफी सजग होती है लेकिन कई बार गलत लाइफस्टाइल के कारण वज़न बढ़ जाता है तो आप कभी भी उनके वज़न को लेकर मज़ाक न बनाएं.
रोक-टोक करना – हर इंसान को अपनी आज़ादी पसंद होती है फिर चाहे वो आपकी गर्लफ्रेंड ही क्यों न हो, कई लड़को की आदत होती है, वह अपनी गर्लफ्रेंड को हर बात पर टोकते है, कि ये मत पहनो, यहां मत जाओ, उससे बात मत करो. आप कोशिश करें कि आप कभी ऐसी रोक-टोक न करें.














