क्या सिगरेट पीने से सच में खत्म होता है स्ट्रेस, बार-बार क्यों लगती है तलब?

सिगरेट पीने से स्ट्रेस कम होता है? वास्तव में ऐसा बिलकुल नहीं होता है बल्कि यह सबकुछ अपने-अपने दिमाग का खेल है. इसमें हम इसे

सिगरेट पीने से स्ट्रेस कम होता है? वास्तव में ऐसा बिलकुल नहीं होता है बल्कि यह सबकुछ अपने-अपने दिमाग का खेल है. इसमें हम इसे लेकर विस्तार से बात करेंगे कि कैसे सिगरेट, चाय और किसी भी ऐसी चीज की लत हमें लगती है? दरअसल, किसी भी युवक को ऐसा लगता है कि चाय, शराब और सिगरेट पीने से आपका स्ट्रेस कम होता है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. बल्कि चाय और सिगरेट में पाई जाने वाली सभी निकोटीन की वजह से आपके ऐसी चीजों को पीने के बाद थोड़ी देर के लिए कुछ आराम मिलता है. लेकिन इस तरह का आराम पूरी तरह से टेंपरेरी है. यानी की आपको ऐसा करने से लॉन्ग टर्म नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म आराम मिल सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा कि सारा माइंडसेट का खेल है कि सिगरेट पीने के थोड़ी देर के बाद आपको लग सकता है कि बिल्कुल आराम है. जबकि आपकी जानकारी के लिए बता दें वह शॉर्ट टर्म की खुशी के लिए आप धूम्रपान तो कर लेते हैं पर ऐसा करने से आपके टेंशन का लेवल काफी लम्बे समय के लिए बढ़ता है. जैसे- जब आप स्ट्रेस कम करने के लिए सिगरेट पीते हैं और जैसे ही निकोटिन का प्रभाव कम होता है तो आपको एक बार फिर से सिगरेट पीने की होती है.

निकोटीन की लत

लोगों को सिगरेट की तलब होने का सबसे वजह है कि निकोटीन का काफी अधिक प्रयोग करने से इसकी लत लग सकती है, जिससे मस्तिष्क में डोपामाइन निकलता है. यह सिर्फ एक कुछ देर की खुशी होती है जो जल्दी ही खत्म होती है, जिससे उस भावना को फिर से हासिल करने के लिए फिर से धूम्रपान करने की इच्छा होती है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!