नवरात्रि व्रत में पिए ये 8 ड्रिंक्स, आपकों रखेंगी सुपर हाइड्रेटेड
नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। इन दिनों होने वाली नवरात्रि को शारदिय नवरात्रि कहते है। जबकि मार्च अप्रैल के महिने में होने वाली नवरात्रि...

नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। इन दिनों होने वाली नवरात्रि को शारदिय नवरात्रि कहते है। जबकि मार्च अप्रैल के महिने में होने वाली नवरात्रि को चेत्र नवरात्रि कहा जाता है।
ऐसें में इस 9 दिनों के पावन त्योहार में कई लोग पूरे 9 दिनों का उपवास भी रखते है। तो कुछ लोग दो दिन का व्रत रखते है। इसी के साथ उपवास के दोरान फल खाए जाते है।
वहीं कुछ और चीज़े खाने की भी छूट होती है। जैसे की कुट्टू का आटा, सामक, साबूदाना आदि। इन नो दिनों में अन्न ना खाने की वजह से शरीर में वीकनेस होने लगती है। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे ड्रिंक्स की लिस्ट शेयर करने जा रहे है।
नारियल का माचा
बस तीन चीज़ो से बना माचा ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसे बनाने के लिए माचा को एक बड़े मग में डालें, गर्म पानी डालें और झाग आने तक फेंटते रहे। उसके बाद उसमे नारियल का दूध और अपनी पसंद का स्वीटनर डालें। वहीं अगर आपकों इसमें मिठास जोड़नी है तो उसमें आप मेपल सिरप, खजूर का गुड़ डाल सकते है।
संतरे और निंबू पानी का रस
ताज़ा संतरे का रस और संतरे की एक स्लाइस को जोड़कर होममेड नींबू पानी आसानी से बनाया जा सकता है। इस ड्रिंक का खट्टा-मीठा टेस्ट स्वाद पाचन में भी सहायता करता है।
गोल्डन जूस
इस गोल्डन दिखने वाले जूस को बनाने के लिए एक चुटकी काली मिर्च के साथ खजूर और हल्दी भी चाहिए। अब सभी चीज़ो को बादाम के दूध में जालकर मिक्स कर लें। इसका टेस्ट और भी ज्यागा बढ़ाने के लिए आप इसमें एक चुटकी हिमालयन पिंक सॉल्ट भी मिला सकते है।
कोल्ड जिंजर टी
अक्सर गर्म ग्रीन टी पीने की सलाह तो दी ही जाती है। लेकिन अगर यही ड्रिंक ठंड़ी हो तो उसको पीने का एक अलग ही मजा है। इसे बनाने के लिए पहले ग्रीन टी को ठंडा करे फिर उसमे थोड़ा नींबू, शहद और ताज़ा अदरक का रस मिला ले। फिर इसे एंजॉए करें।
तरबूज और तूलसी का ताजा रस
इस रस को बनाने के लिए आपको एक चुटकी काला नमक, तुलसी और नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। अब इन सब चीज़ो के होने के बाद इन्हें मिक्स कर लें। अब ऊपर से इसमें तरबूज के टुकड़े जाल दें। फिर बर्फ डालकर सर्व करें।
चिया वाटर
नारियल पानी तो एक अच्छी ड्रिंक है ही। लेकिन इसे और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें चिया सीड्स मिक्स करें। अगर आपकों चिया सीड्स नहीं लेने तो आप तुलसी के बीच भी ले सकते है।
मिठी लस्सी
दही से बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। वहीं अगर आपकों भूख और पेट की जलन से छुटकारा पाना है तो आप दही की लस्सी बनाकर जरूर पीए।
केले का शेक
इसे बनाने के लिए आप दो केले और एक गिलास दूध ले। अब इन दोनों को अच्छी तरह ब्लेंड में मिक्स करें। फिर उसमें शक्कर और बर्फ के टुकड़े मिलाकर पी ले।
ये भी पढ़े: इस साल ज़रा हटके होगी वेडिंग, जब दिल्ली के इन बाज़ारों से करेंगे खरीदारी


















